JSSC-CGL पेपर लीक: मास्टरमाइंड के साले की गिरफ्तारी को CID की गिरिडीह में दबिश, घर पर चिपकाया इश्तेहार
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में सीआईडी ने फरार आरोपी सौरभ कुमार उर्फ सौरभ पांडेय की गिरफ्तारी के लिए गिरिडीह के ...और पढ़ें

गिरिडीह के हथबोर गांव में सौरव पांडेय के घर पर इश्तेहार चिपकाती पुलिस और सीआइटी की टीम।
HighLights
JSSC-CGL पेपर लीक में CID की बेंगाबाद में दबिश।
फरार आरोपी सौरभ पांडेय के घर चिपकाया गया इश्तेहार।
सौरभ पांडेय कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी का साला है।
संवाद सूत्र, बेंगाबाद ( गिरिडीह)। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक व गड़बड़ी के मामले में सीआइडी ने फरार अप्राथमिकी अभियुक्त सौरव कुमार उर्फ सौरव पांडेय की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को बेंगाबाद में दबिश दी।
न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद सीआइडी की टीम ने बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग से हथबोर गांव स्थित उसके घर पर इश्तेहार चिपकाया और निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में सरेंडर करने को कहा।
बताया जाता है कि सौरव पांडेय कथित तौर पर परीक्षा गड़बड़ी मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी का साला है। अभय तिवारी की बेंगाबाद के हथबोर गांव में ससुराल है।
उसकी गिरफ्तारी के बाद सीआइडी ने हथबोर स्थित ससुराल में छापेमारी की थी। इस दौरान अभय तिवारी के ससुर विकास पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी।
मामले में सौरव पांडेय को रांची सीआइडी थाना में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। वह गिरफ्तारी के बाद से फरार बताया जा रहा है। बुधवार को उसके घर पर इश्तेहार चिपकाते हुए सीआइडी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में सरेंडर नहीं करने पर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि सीआइडी ने पिछले माह बेंगाबाद में छापेमारी कर परीक्षा में सफल अभ्यर्थी समीर कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा मामले से जुड़े तीन अन्य लोगों के घरों पर भी नोटिस तामिला कराया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- Varanasi-Kolkata Expressway का गिरिडीह सांसद ने किया निरीक्षण, खेतों में फ्लाई एश से फसल बर्बाद; मुआवजे की उठी मांग
यह भी पढ़ें- गिरिडीह में वोट चोरी के खिलाफ निकले थे सत्याग्रह करने, आपस में ही भिड़े कांग्रेसी; बीच सड़क पर कॉलर पकड़ा-पकड़ी
सौरव पांडेय के घर इश्तेहार चिपकाए जाने के बाद क्षेत्र में JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले की चर्चा फिर तेज हो गई है।
