Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड के लिए अलर्ट; अब प्रचंड गर्मी से होगा बुरा हाल; 44 डिग्री से. के पार जाएगा तापमान

    Jharkhand Weather झारखंड में मौसम फिर से गर्म हो गया है। रांची और आसपास के जिलों में लू चलने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गिरिडीह का 38 डिग्री रहने की उम्मीद है। कड़ी धूप के कारण बाजार में आवाजाही कम हो गई है और लोग शीतल पेय की दुकानों पर राहत पाने पहुंच रहे हैं। उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर रहा है।

    By Prabhat Kumar Sinha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 09 May 2025 08:01 AM (IST)
    Hero Image
    झारखंड में हीटवेव से लोगों का होगा बुरा हाल (जागरण)

    जागरण टीम, रांची/ गिरिडीह। Jharkhand Weather News: हाल के कुछ दिनों में झारखंड में बीच-बीच में बादल छाने व बारिश होने से सुहाना हुआ मौसम एक बार फिर तपने लगा है। बादल छंटने के बाद कड़ी व चिलचिलाती धूप से उमस सा छाने लगा है। रांची तथा आसपास के कई जिलों में लू चलने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को जहां गिरिडीह जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं राजधानी रांची में आज के तापमान की बात करें तो यह 34 डिग्री तक जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

    कड़ी धूप का असर बाजार पर भी छाने लगा है। तेज धूप के कारण बाजार की सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है। वहीं बाजार का रौनक भी दिन में भीड़ कम रहने के कारण फीका पड़ने लगा है। धूप के कारण गुरुवार को पूरा दिन उमस से भरा रहा। बाजार आए लो शीतलपेय की दुकानों व ठेलों के पास पहुंचकर अपनी गले की तराश को दूर करते हुए बाजार करने में जुटे रहे।

    आने वाले दिनों में पारा 44 डिग्री को कर सकता है पार

    मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। साथ ही उमस के साथ गर्मी बढ़ने का अनुमान लगाया है। तेज धूप व चिलचिलाती गर्मी के कारण लू का प्रभाव भी रहेगा।

    विभाग ने ये भी अनुमान लगाया है कि आने वाले सात दिनों में अधिकतम तापमान 44 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पार कर सकता है।

    मानें चिकित्सक की सलाह

    सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. रवि महर्षि ने लोगों से गर्मी व धूप से बचाव करने को लेकर सूती गमछा या दुपट्टा से सिर व चेहरा ढंक कर बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही पानी का खूब सेवन करने व समय-समय पर तरल पदार्थ का सेवन करने, भरपेट भोजन करने, आमझोरा का सेवन करने, बेवजह धूप में नहीं निकलने तथा तबीयत खराब महसूस होने पर चिकित्सक से मिलने की भी सलाह उन्होंने दी।

    यहां पढ़ें रांची का मौसम