Jharkhand News: कौन हैं इंस्पेक्टर ममता? जिनका नाम सुनते ही कांप उठते हैं क्रिमिनल्स, खौफ में बदमाश
Jharkhand News झारखंड के बेंगाबाद सर्किल की पुलिस इंस्पेक्टर ममता एक कड़क और ममता भरे स्वभाव की अधिकारी हैं। धनबाद जिले से ताल्लुक रखने वाली ममता ने 2012 बैच में झारखंड पुलिस में शामिल हुई और अपनी मेहनत से कई मोर्चों पर सफलता हासिल की। उन्होंने नकद लूट मामले में राशि बरामद करने और हत्या के मामले का खुलासा करने में सफलता पाई है।
प्रभात कुमार सिन्हा, गिरिडीह। Jharkhand News: नारी को नारायणी कहा जाता है, लेकिन घरों की दहलीज पार कर एक प्रशासक के रूप में कभी कड़क तो कभी नरम भूमिका निभाने वाली मृदु भाषी व हंसमुख ममता अपने नाम के विपरीत अपराधियों व अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। अपराधी उनके नाम से कांपते हैं। कई बदमाश तो शहर छोड़कर भाग गए हैं।
स्वभाव से बहुत कड़क हैं पुलिस इंस्पेक्टर ममता
पुलिस इंस्पेक्टर ममता स्वभाव से बहुत कड़क हैं बल्कि वह अपने नाम के अनुरूप समय-समय पर ममता भी बरसाती है। वह वर्तमान में बेंगाबाद सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं। वह बेंगाबाद चौक पर हुई नकद लूट मामले में लूटी गई राशि को बरामद करने में सफल रही है।
जबकि हत्या के एक मामले का खुलासा करने में भी कामयाब रही है।
अवैध कारोबारियों के खिलाफ भी चलाया अभियान
अब मिला जमुआ इंस्पेक्टर का प्रभार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।