दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प
बही योग की गंगा
दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प
जागरण टीम, गिरिडीह : पूरे जिले में मंगलवार को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जगह-जगह शिविर लगाकर प्रशासनिक व न्यायिक पदाधिकारियों, शिक्षकों, बच्चों सहित आम लोगों ने योगाभ्यास किया। सभी ने नियमित रूप से योगाभ्यास करने और निरोग रहने का संकल्प लिया। पतंजलि परिवार ने गिरिडीह स्टेडियम में योग दिवस मनाया। मुख्य अतिथि उप महापौर प्रकाश राम सेठ ने कहा कि सभी योग करें और अपने घर-परिवार तथा राष्ट्र को उन्नत बनाएं। विशिष्ट अतिथि जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार व उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि योग से मन को शांति मिलती है। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह ने मंच संचालन किया। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी, युवा प्रभारी रणधीर गुप्ता और इंटरनेट मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति ने योगाभ्यास कराया। रितिक कुमार गुप्ता व स्वाति कुमारी ने 75 वर्ष आजादी के उपलक्ष्य में 75 बार सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। जीडी बगेड़िया टीचर्स ट्रेनिंग कालेज के छात्रों ने योग नृत्य का प्रदर्शन किया। प्रीति सिन्हा व पिंकी खेतान ने योग गीत गाया। संगठन मंत्री ब्रजकिशोर गुप्ता, पूर्व महामंत्री सविता श्रीवास्तव, पतंजलि के पूर्व जिला प्रभारी अरिंदम घोषाल व सक्रिय कार्यकर्ता ललिता बरनवाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। श्री आरके महिला कालेज में रेखा सिन्हा, सपना राय और प्रिया त्रिवेदी, सुभाष पब्लिक स्कूल में पुष्पा शक्ति, भानू प्रताप, प्रणव पटेल, प्रियंका शक्ति, प्रेरणा शाखा, कालाकुंज व मारवाड़ी युवा मंच में पुष्पा शक्ति, स्टैटिकल में योग शिक्षक नवीन कांत सिंह, रेडक्रास भवन में सपना राय, लक्ष्मी छाया और रेखा सिन्हा, गादी न्यू रेलवे स्टेशन में प्रकाश राज और रणधीर गुप्ता, नेहरू युवा केंद्र में रणधीर गुप्ता, स्कालर बीएड कालेज में सरोज वर्मा, उमा देव वर्मा ने योगाभ्यास कराया। आरके महिला कालेज में एनएसएस इकाई दो ने योगाभ्यास कराया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डा अनुज कुमार तथा संयोजक डा संजीव कुमार सिन्हा थे।
योग संपूर्ण मानव जाति के लिए जरूरी :
प्राचार्य ने कहा कि आज योग की महत्ता बढ़ गई है। संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को 185 से ज्यादा देशों ने प्राथमिक तौर पर समर्थन किया है। डा. संजीव ने कहा कि योग मात्र व्यक्ति के लिए नहीं है बल्कि यह संपूर्ण मानव जाति के लिए है। शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में योग शिविर का आयोजन बाल संसद, विद्यालय प्रबंधन समिति के सहयोग किया गया। छात्र-छात्राओं को शिक्षिका स्वीटी कुमारी, तनुप्रिया और सुनीता गुप्ता ने योगाभ्यास कराया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि करें योग रहें निरोग के मंत्र को अपने जीवन शैली में शामिल करें। योगाभ्यास में अनेक तरह की गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। मौके पर माया मरिया हासंदा, पूनम कुमारी आदि उपस्थित थे।
-स्कूलों व संस्थानों में लगा आसन
क्रीड़ा भारती गिरिडीह व योगासना स्पोर्ट्स संघ ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में योग दिवस का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न विद्यालयों, खेल संगठनों और आम नागरिकों ने योगाभ्यास किया। क्रीड़ा भारती के मुख्य संरक्षक प्रदीप जैन, संरक्षक विजय सिंह, अनिल मिश्रा, अध्यक्ष राजेन्द्र तर्वे, उपाध्यक्ष राजवंश सिंह, सह-मंत्री प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, सक्षम महिला निर्भय महिला प्रमुख तनुजा सहाय, सह प्रमुख संगीता सिन्हा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया। सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। बी.एड एवं डी.एल.एड के प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया। महाविद्यालय के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग अवश्य करना चाहिए। उपनिदेशक आकाश परमहंसव आतिश परमहंस ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो.कौशल राज, प्रो.ओमप्रकाश कुमार राय, प्रो.संजीव कुमार सिंह, प्रो.राज किशोर प्रसाद, प्रो.बृजमोहन कुमार, प्रो. संदीप चौधरी, प्रो. सोमा सूत्रधार, प्रो. शमा परवीन, प्रो.धर्मेंद्र कुमार मंडल, प्रो.पोरस कुमार, राजेश कुमार, कुमारी बबीता, श्वेता अग्रवाल, उदय राय, अंजली गुप्ता, निक्की सिन्हा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को कराया योग
पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पर योग दिवस मनाया गया। इसमें पतंजलि केंद्र के प्रशिक्षक ने उपस्थित लोगों से योगाभ्यास कराया। मौके पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे, संदीप डंगायच, संजय सिंह सदानंद राम, संगीता सेठ, विनीता कुमारी, दीपक स्वर्णकार, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र वर्मा, नरेंद्र सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, सिंकू सिन्हा, हबलु गुप्ता, उत्तम लाला, चैताली पाठक आदि थे। प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल पांडेयडीह सिरसिया में योग दिवस मनाया गया। अतिथि निवर्तमान मेयर सुनील पासवान ने कहा निरोग रहने को योग करें। मौके पर प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा, योग शिक्षिका मेनका महतो, बसंत आनंद, पूर्णिमा महतो, लीलावती वर्मा उमा भारती, परमजीत कौर, भरत कुमार, ज्योति सिन्हा, सुरभि सिन्हा आदि उपस्थित थे। सलूजा गोल्ड इंटरनेशन स्कूल में योग दिवस मनाया गया। योग शिक्षक संतोष शर्मा ने बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को योगाभ्यास कराया। मौके पर निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, प्राचार्या नीता दास सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन से भ्रामरी तक :
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में योगाचार्य प्रसून सिंह की अगुवाई में योग किया गया। मौके पर बहनों ने योग गीत और योग नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रों को ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन आदि आसन और अनुलोम विलोम, भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डा. पी हाजरा ने कहा कि योग एक ऐसी क्रिया है, जो व्यक्ति के द्वारा खुद से की जाती है। भाजपा मुफस्सिल के मंडल अध्यक्ष मनोहर यादव, महामंत्री विनोद मंडल, विनय मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, मुरलीधर यादव, सुनील राणा आदि ने सामूहिक रूप से योग दिवस मनाया।
बिरनी : प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीओ अशोक राम, सिमराढाब पंचायत सचिवालय में मुखिया दिलीप दास व रोजगार सेवक मनोज रजक, कपिलो पंचायत भवन में मुखिया मुकेश यादव, बिरनी में मुखिया किसुन राम, ख़ैरीडीह में मुखिया ललन सिंह, खरखरी में मुखिया अभय राय, जरीडीह में टिकैत राजामणि सिंह, केशोडीह में मुखिया कृष्णकांत वर्मा, पेशम के रागनी सिन्हा, पंसस शीतल तर्वे के नेतृत्व में योग किया।
देवरी : प्रखंड मुख्यालय परिसर में योग शिविर में योग प्रशिक्षक गोपाल कुमार राम ने लोगों को योगाभ्यास कराया। मौके पर बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, सीओ राज मोहन तुरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. देवव्रत कुमार, बीपीओ सुरेंद्र प्रसाद बर्णवाल, अजय कुमार राय, भाजपा नेता पंकज राम, शंभू सिंह, सत्यनारायण चौधरी, दिलीप तिवारी, विकास कुमार देव, राजेश यादव, चुन्नू किस्कु, मनोज सिंह आदि थे।
खोरीमहुआ : धनवार प्रखंड के सिलिकान वैली पब्लिक स्कूल, एनआर इंटरनेशनल स्कूल, वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा, गुरुकुल खोरीमहुआ, कोलंबिया पब्लिक स्कूल घोड़थंबा, एलीट मरियम पब्लिक उच्च विद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक दीपक ठाकुर ने कहा कि नित योग करने से हम निरोग रहते हैं। शिक्षक अमरजीत सिंह ने कहा कि यह आयोजन बच्चों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। मौके पर संटू पासवान, वीरेंद्र राणा, रंजीत सिन्हा, भूपदेव सिंह, रंजीत सोनी, अम्बिका वर्मा, सुनील यादव, बासुदेव यादव, सपना कुमारी, प्रियंका यादव, शोभा यादव, सतीश रजक आदि थे।
डुमरी : डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक कृष्ण देव महतो ने योगाभ्यास कराया। मौके पर बीडीओ सोमनाथ बंकिरा, जामतारा मुखिया खेमलाल महतो, पंसस अखिलेश्वर राणा, अजीत माथुर, दिलीप कुमार, मुन्नीलाल महतो, रिक्की जायसवाल, वीरेंद्र पांडे, जगरनाथ ठाकुर आदि थे। योगा ग्रुप जामतारा के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान केएन मोदी, ललिन सिंह, द्वारिका प्रसाद आदि उपस्थित थे। इसरी बाजार पंचायत भवन में सीओ धनंजय गुप्ता ने लोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ योग किया। झारखंड कालेज डुमरी में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान प्राचार्य प्रो.धनेश्वर महतो, पीके सिन्हा, मुनीलाल ठाकुर, मनोज सिंह, शंकर ठाकुर, उमाशंकर राय, कैलाश चौधरी आदि उपस्थित थे। पीएनडी जैन उच्च विद्यालय में योग दिवस मनाया गया। प्राचार्य सुनील कुमार जैन ने कहा कि योग का कोई धर्म नहीं। मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, संगीता जैन, प्रमोद यादव, डा.श्याम कुमार सिंह, सदानंद प्रसाद, आकाश जैन, माधुरी कुमारी, देवेश कुमार, रजत जैन, रूपलाल मंडल, सुब्रत सामंत, दयानंद कुमार, डा.विवेक जैन, संजीत कुमार, एतवारी महतो, रवीन्द्र कुमार सहित आकृति कुमारी, शैलजा, राखी, अंकित, मोहित, पूजा, लक्ष्मी आदि उपस्थित थे। घुटवाली मध्य विद्यालय में डुमरी संच के 28 एकल विद्यालयों के आचार्यों, बच्चों और ग्राम समिति के सदस्यों ने योग का अभ्यास किया। इस दौरान विहिप के जिला संरक्षक प्रदीप कुमार भगत संच प्रमुख नारायण रजक, रजत कुमार जैन, सुनीता देवी, करमचन्द महतो, सरीता देवी, सुषमा देवी, बिमला देवी, ललीता देवी, मीरा देवी आदि उपस्थित थे। पीसी डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के लिए एक घंटे का योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक पायल कुमारी ने योगाभ्यास कराया। विद्यालय की के सौम्या जैन, शौर्य सिंह, सोनाक्षी कुमारी, राजवीर कुमार और स्पर्श कुमार ने विभिन्न योग मुद्राओं का सुंदर प्रदर्शन किया।
झारखंडधाम : पंचायत सचिवालय तारा में कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया शकुंतला देवी ने की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, सांसद प्रतिनिधि गंगाधर वर्मा, चुंगलो मुखिया विकास कुमार मंडल, वार्ड सदस्य नारायण साव, नागेश्वर सिंह, नकुल तुरी, मुरली राम, छतर मंडल, मोहन तुरी, सितो साव, रामकिशोर राय, नारायण तुरी आदि थे।
जमुआ : प्रखंड परिसर में सरकारी पदाधिकारियों व कर्मियों को योग प्रशिक्षक विजय चौरसिया ने आसन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। बताया कि योग प्राणायाम से तन के अलावा आत्मा और मन को भी शुद्ध, प्रखर और पवित्र किया जा सकता है। जमुआ बीडीओ अशोक कुमार ने कहा कि आज विधिवत प्राणायाम कर के अभिभूत हैं। अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा, बीपीआरओ यमुना हजाम, सीआई लोकेश सिंह, अनिल कुमार, सोनू कुमार, शाहिद आलम, आलोक कुमार, टिंकू गुप्ता, प्रयाग यादव, सुबोध साव समेत सैकड़ों लोग प्रखंड परिसर में उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश पांडेय ने किया। होली विजन और लंगटा बाबा कालेज में भी योगा दिवस धूमधाम से मनाया गया।
निमियाघाट : बेसिक स्कूल, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल नगरी आदि जगहों पर योग दिवस मनाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र हेठटोला में सेविका सुनिता कुमारी व सहायिका सीता देवी ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। बरनवाल महिला समिति इसरी बाजार ने बरनवाल धर्मशाला में योगा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माधुरी साहू, किरण देवी सुषमा बरनवाल, संगीता बरनवाल, आशा देवी, तिलोत्तमा देवी, बबीता, अनीता, आभा, मंजू, निर्मला, प्रियंका, सुनीता आदि उपस्थित थीं।
तिसरी : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बीडीओ संतोष प्रजापति के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश यादव ने कहा कि शरीर और मन की शांति के लिए योग बहुत जरूरी है। मौके पर सीओ असीम बाड़ा, बीपीओ राजकुमार मरांडी,विक्की सिन्हा, सौदागार पंडित, सत्यम कुमार, मंदीप कुमार आदि मौजूद थे।
बगोदर : गायत्री परिवार बगोदर इकाई ने बगोदर स्टेडियम में गायत्री मंत्र के साथ योग की शुरुआत करवाई। देव संस्कृति विश्व विद्यालय के छात्र रहे योगाचार्य रंजीत कुमार ने योग के आसन बताए। संयोजक संजय विभूति ने कहा कि कोरोना में भी कई लोग योग से स्वस्थ हुए। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल डोरियो, संत थोमस स्कूल, आरसी मेमोरियल, संस्कार विद्यालय, जुनियर चैम्पस प्ले स्कूल सरिया रोड समेत कई सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बच्चों को योग कराया। मुखिया सावित्री देवी, पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो ने अपने पंचायत में योग दिवस मना कर लोगों को योग के लिए जागररूक किया।
बनियाडीह : दिल्ली पब्लिक स्कूल के अलावा सदर प्रखंड के पालमो पंचायत भवन में योग दिवस के अवसर पर सभी वार्ड सदस्यों और मुखिया पति सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने योग किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने योगाभ्यास करवाया। यादव ने कहा कि हर दिन योग करने से आदमी स्वस्थ रहता है। अधिकारी कलीम अंसारी, ग्राम सेवक, बबलू हांसदा रोजगार सेवक, पंसस अनिल साहू, वार्ड सदस्य भुच्चो दास, बद्री मंडल, राजेन्द्र राय, सुरेश राय, बालो मंडल, पच्चू साव, स्मेल हांसदा, प्रकाश नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।