बिहार में बंधक बनाए गए गिरिडीह के आठ मजदूर सकुशल लौटे, प्रशासन ने कराया मुक्त
Giriidih Laborers Rescued: पीरटांड़ प्रखंड के आठ मजदूर बिहार के गया में बंधक बनाए जाने के बाद सकुशल घर लौट ...और पढ़ें

बिहार के गया जिले से मुक्त कराए गए पीरटांड के मजदूर। (फोटो साैजन्य)
HighLights
पीरटांड़ के आठ मजदूर बिहार के गया से लौटे।
बंधक बनाए गए मजदूरों ने वीडियो से मदद मांगी थी।
प्रशासन के सहयोग से सभी मजदूर सुरक्षित घर पहुंचे।
संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह पंचायत के शहरपुरा गांव के आठ मजदूर बिहार के गया जिले से सकुशल लौट आए हैं। मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पीरटांड़ में बीडीओ मनोज कुमार ने सभी मजदूरों का स्वागत किया।
बताया गया कि सभी मजदूर रोजगार की तलाश में बिहार के गया जिले गए थे, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया था। इस दौरान मजदूरों ने एक वीडियो साझा कर मदद की गुहार लगाई थी। वीडियो में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लिखा नंबर भी सामने आया था, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।
बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड प्रशासन और अन्य सरकारी विभागों के संयुक्त प्रयास से मजदूरों को बंधनमुक्त कराया गया। इसके बाद सभी को सुरक्षित पीरटांड़ लाया गया।
सकुशल वापस लौटने वाले मजदूरों में रंजीत मुर्मू, सुरेंद्र मुर्मू, सुनील मुर्मू, राजू बास्की, दिनेश सोरेन, बबलू मरांडी, सुखु टुडू और करमू टुडू शामिल हैं। मजदूरों की सकुशल वापसी से उनके स्वजन ने राहत की सांस ली है।
बताया गया कि मजदूरों को बोरिंग गाड़ी में काम कराने के बहाने गया जिले ले जाया गया था, जहां उन्हें बंधक बना लिया गया था।
यह भी पढ़ें- पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने निकले परिवार पर काल का कहर, 7 की मौत के बाद गिरिडीह के गांव में पसरा मातम
यह भी पढ़ें- गिरिडीह में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, चार बाइक बरामद