Giridih vidhan sabha Chunav Result: गिरिडीह में जयराम की पार्टी से BJP को मिली गहरी चोट, झामुमो ने कर दिया 'खेला'
Giridih election Result गिरिडीह में इस बार मुकाबला दिलचस्प रहा। भाजपा ने यहां से पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी को प्रत्याशी बनाया था। दूसरी ओर झामुमो से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मैदान में थे। वहीं जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया था। परिणाम को लेकर सभी प्रत्याशियों के बीच धुकधुकी रही। अब रिजल्ट का आ गया है।

डिजिटल डेस्क, गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी तो झामुमो ने विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को प्रत्याशी बनाया था। यहां से झामुमो के सुदिव्य कुमार ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।
यहां मुख्य रूप से इन दोनों के बीच ही मुकाबला रहा, लेकिन जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया और जागरूक जनता पार्टी प्रत्याशी अनिशा सिन्हा मुकाबले को चतुष्कोणीय बनाने में जुटे रहे।
शाहाबादी पूर्व में भी इस सीट से दो बार जीत हासिल कर चुके हैं। इस बार यदि चुनाव जीतते हैं तो यह उनकी तीसरी जीत होगी, जबकि सुदिव्य लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।