विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह के खिलाड़ियों की मांग, दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी को बनाया जाए झारखंड सरकार में मंत्री

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:09 PM (IST)

गिरिडीह में सेपक टकरा खिलाड़ियों ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा द्वारा सम्मानित होने के बाद उन्हें झारखंड सरकार में खेल मंत्री बनाने की मांग की। 

खिलाड़ियों के साथ दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा। (फोटो साैजन्य)

खिलाड़ियों के साथ दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा। (फोटो साैजन्य)

HighLights

  1. श्वेता शर्मा ने गिरिडीह के सेपक टकरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

  2. खिलाड़ियों ने श्वेता शर्मा को झारखंड का खेल मंत्री बनाने की मांग की।

  3. दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के खेल विकास के सपने पूरे करने की अपील।

संवाद सहयोगी, गिरिडीह। गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही उप चुनाव होना है। झामुमो की तरफ से पूर्व मंत्री दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा का चुनाव लड़ना तय है। वह लगातार लोगों से मिल रही हैं। 

सोनू गिरिडीह से विधायक थे। उनके निधन के कारण उप चुनाव होना है। दिवंगत सोनू के हरसिंगरायडीह आवास पर शनिवार को सेपक टकरा के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

सम्मान समारोह में बीते 11-12 अक्टूबर को गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुए राज्य स्तरीय सेपक टकरा टूर्नामेंट में उपविजेता रहे गिरिडीह के खिलाड़ियों को मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी व झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा के हाथों से खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

श्वेता शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आने वाले दिनों में खिलाड़ियों के लिए हर सुविधा मुहैया कराने का वादा किया।

इस मौके पर सेपक टकरा एसोसिएशन गिरिडीह के महासचिव व कोच नुरूल होदा ने श्वेता शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि सोनू भैया के निधन के बाद उनका सपना अधूरा रह गया है, वह सपना श्वेता शर्मा इस जिले के लिए पूरा करे।

कोच व खिलाड़ियों ने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि श्वेता शर्मा को खेल मंत्री का पद दिया जाए, ताकि यहां खेल का विकास हो और वे दिवंगत मंत्री के सपनों को साकार कर सके।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शबाना परवीन, संयुक्त सचिव मो. शादाब, नरेश यादव, वार्ड पार्षद शगुफ्ता परवीन, पूर्व वार्ड पार्षद सैफ अली गुड्डु समेत कई उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- 'राम-रहीम' की हत्या की सुपारी देने के मामले में धनबाद कोर्ट में पेश हुए सांसद ढुलू महतो, खुद को बताया बेकसूर

यह भी पढ़ें- गिरिडीह के एक परिवार में रहस्यमयी बीमारी: काउंसलिंग के बाद मास हिस्टिरिया की आशंका, सीटी स्कैन की सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।