विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ गिरिडीह में भी उपचुनाव के आसार, भाजपा ने शुरू की तैयारी

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:38 AM (IST)

Giridih Bypoll: फरवरी-मार्च 2027 में उपचुनाव होने की संभावना है, जो मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से रिक्त हुई ...और पढ़ें

पीरडांट में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विनय कुमार सिंह। (फोटो जागरण)

पीरडांट में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विनय कुमार सिंह। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. गिरिडीह सीट पर 2027 में उपचुनाव की संभावना।

  2. झामुमो से श्वेता शर्मा की उम्मीदवारी लगभग तय।

  3. भाजपा ने बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी तेज की।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। अगले साल यानी फरवरी-मार्च 2027 में देश के पांच राज्यों-उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी दौरान झारखंड की गिरिडीह विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराए जाने की संभावना है। झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है।

इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से दिवंगत विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन पार्टी इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए अभी से चुनावी तैयारी में जुट गई है।

झारखंड भाजपा के नेताओं का गिरिडीह में दाैरा बढ़ गया है। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाले पीरटांड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सिंह भाजपा के अच्छे संगठनकर्ता माने जाते हैं। 

विनय कुमार सिंह ने खुखरा, बांध,,मंडरो, हरलाडीह ,खरपोका ,सिमरकोढी, कुडको तथा तुइयो में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए बैठक की। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं।

योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिले, इसके लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक सक्रिय रहना होगा। संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं. इसलिए शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियों को मजबूत व सक्रिय बनाना आवश्यक है।

उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। राज्य में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आवाज उठाते हैं, तो उनके साथ मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं। बैठक में अरविंद चंद्र राय, मुन्ना लाल उपाध्याय , , पंकज मिश्रा ब्रह्मदेव मिश्रा, हीरालाल सिंहा , अंजू देवी, बुधन हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू पर टिप्पणी से गरमाई गिरिडीह की सियासत, भाजपा से झामुमो ने मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- गिरिडीह उपचुनाव: राजनीतिक सरगर्मी तेज, झामुमो-भाजपा में घमासान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।