विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू पर टिप्पणी से गरमाई गिरिडीह की सियासत, भाजपा से झामुमो ने मांगा जवाब

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:16 PM (IST)

Giridih Politics: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर भाजपा नेता कामेश्वर पासवान की कथित अमर्यादित टिप्पणी से सियासी उबाल आ ...और पढ़ें

भाजपा नेता कामेश्वर पासवान की टिप्पणी के विरोध में प्रेसवार्ता करते झामुमो नेता। (फोटो सौजन्य)

भाजपा नेता कामेश्वर पासवान की टिप्पणी के विरोध में प्रेसवार्ता करते झामुमो नेता। (फोटो सौजन्य)

HighLights

  1. दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू पर भाजपा नेता की अमर्यादित टिप्पणी।

  2. झामुमो ने कड़ा विरोध जताते हुए भाजपा से जवाब मांगा।

  3. गिरिडीह की सियासत में बयानबाजी से बढ़ा राजनीतिक तनाव।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह के पूर्व विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता कामेश्वर पासवान की ओर से की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर गिरिडीह की सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता के बयान से नाराज झामुमो नेताओं ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर कड़ा विरोध जताया और भाजपा को अपने नेताओं की भाषा पर नियंत्रण रखने की नसीहत दी।

उप मेयर सुमित कुमार और जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि दिवंगत मंत्री सोनू के खिलाफ भाजपा नेता पासवान ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने भाजपा से इस बयान पर अपना अधिकारिक रूख स्पष्ट करने की मांग की।

चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा इस बयान का खंडन नहीं करती है तो झामुमो इसे पार्टी का अधिकारिक बयान मानेगी। कुमार ने यह भी दावा किया कि चुनाव के दौरान यही कामेश्वर पासवान दिवंगत मंत्री सोनू के पैर पकड़ते नजर आए थे।

महानगर अध्यक्ष राकी सिंह ने भाजपा को कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को अपने नेताओं पर लगाम लगाना चाहिए। कहा कि दिवंगत नेता के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जेएमएम नेता अभय सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। मोहन दास ने भाजपा नेता पर निशाना साधते हुए दावा किया कि अतीत में एक दलित महिला से जुड़े मामले में पासवान ने दिवंगत मंत्री सोनू से मदद की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें- Giridih UCO Bank डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार; दूसरा फरार

यह भी पढ़ें- मधुबन में मरांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, आदिवासी समाज को मजबूत करने का किया आह्वान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।