विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Giridih UCO Bank डकैती कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पिस्टल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार; दूसरा फरार

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:45 PM (IST)

धनवार में हुई बैंक डकैती के मामले में जमुआ पुलिस ने एक अपराधी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

UCO Bank डकैती कांड में गिरफ्तार अपराधी और बरामद बाइक। (फोटो जागरण)

UCO Bank डकैती कांड में गिरफ्तार अपराधी और बरामद बाइक। (फोटो जागरण)

संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह)। Dhanwar UCO Bank Robbery गुरुवार दोपहर धनवार में हुई डकैती की घटना के बाद सक्रिय जमुआ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने वारदात में कथित रूप से शामिल एक अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कई किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी विभूति देव को डकैती की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई। इसी दौरान बाइक से भाग रहे दो संदिग्ध अपराधियों का पुलिस ने पीछा किया। जमुआ-द्वारपहरी मुख्य मार्ग पर बरदबटिया के पास पुलिस वाहन ने अपराधियों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे बाइक सवार गिर पड़े। इसके बाद एक अपराधी पिस्टल और बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। हालांकि, उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देर शाम तक इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने बाइक (जेएच 02 बीई 6937) को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। हालांकि, मामले में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें- धनवार में दिनदहाड़े UCO Bank में करोड़ों का डाका, 20 मिनट तक बंदूक के साये में रहे बैंककर्मी और ग्राहक

यह भी पढ़ें- मधुबन में मरांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, आदिवासी समाज को मजबूत करने का किया आह्वान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।