माले ने जमुआ बाजार में निकाला तिरंगा मार्च
माले ने जमुआ बाजार में निकाला फ्लैग मार्च
माले ने जमुआ बाजार में निकाला तिरंगा मार्च
संवाद सहयोगी, जमुआ (गिरिडीह) : भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूरे जमुआ बाजार में तिरंगा मार्च निकाला। मुख्य अतिथि जमुआ विधानसभा नेता अशोक पासवान ने कहा कि आज देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली। इसके लिए न जाने कितने फांसी के फंदे पर झूल गए थे और न जाने कितनों ने गोली खाई थी। तब जाकर हमने यह आजादी पाई थी। देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मौके पर जिला कमेटी के मनौवर हसन बंटी, एपवा नेत्री मीना दास, प्रखंड सचिव रीतलाल वर्मा, जमुआ के उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, इनौस नेता असगर अली, मो. राजा, ललन यादव, रंजीत यादव, गफूर अंसारी, दिलीप सिंह, लखन हांसदा, रामधनी राउत, राजेश दास, जीतू शर्मा शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।