Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर निबंध प्रतियोगिता

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:18 PM (IST)

    बनियाडीह (गिरिडीह) सीसीएल गिरिडीह एरिया में 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर निबंध प्रतियोगिता

    बनियाडीह (गिरिडीह) : सीसीएल गिरिडीह एरिया में 27 अक्टूबर से दो नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान गुरुवार को महाप्रबंधक कार्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सीसीएल के विभिन्न इकाइयों के 10 कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं बीते बुधवार का परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार की अगुवाई में कार्यालय समेत कबरीबाद एवं ओपेनकास्ट माइंस के कर्मचारियों ने रैली निकाली और भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया। पीओ ने जीएम कार्यालय से सतर्कता रथ को भी रवाना किया। वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार प्रमुख बाधा है। इसके खिलाफ सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा तभी हम भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए हर नागरिक को सतर्कता और ईमानदारी का दृढ़ निश्चय करना होगा। कर्मचारियों को संकल्प दिलाया गया कि हमें न घूस देना है और लेना है। सभी कार्यो को ईमानदारी से करना है। इसके बाद सतर्कता जागरूकता रथ ने गिरिडीह शहर का भ्रमण किया। इसके बाद डुमरी रोड होते हुए ओपेनकास्ट एवं कबरीबाद माइंस का भ्रमण कर सीसीएल कर्मचारियों को जागरूक करते हुए पुन: रथ बनियाडीह पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्लोगन और पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन : बुधवार को स्लोगन और पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। गुरुवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में परियोजना पदाधिकारी, नोडल अधिकारी राजीव कुमार, वरीय कार्मिक पदाधिकारी राजीव कुमार, एरिया फाइनेंस मैनेजर सुधांशु, एनके सिंह, ओपेनकास्ट के खान प्रबंधक अनिल पासवान, डिप्टी मैनेजर राजवर्धन, रूपेश कुमार, राजीव पटेल, अकरम खान, ओमप्रकाश दास आदि शामिल थे।

    comedy show banner
    comedy show banner