छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना
फोटो संस निमियाघाट पी एन डी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार के 30 छात्र- छात्राओं का दल रविवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए । बिद्यालय ...और पढ़ें

निमियाघाट : पीएनडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार के 30 छात्र-छात्राओं का दल रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। विद्यालय के संयुक्त सचिव अशोक कुमार जैन ने उन्हें रवाना किया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में विज्ञान शिक्षक देवेश कुमार देव एवं दल के संयोजक रूपलाल प्रसाद मंडल के साथ प्राकृतिक व जैव विविधता का अध्ययन करने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण के लिए सभी रवाना हुए।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान को प्रायोगिक रूप में साक्षात्कार करने का एक सर्वोत्तम तरीका है। यह शैक्षणिक पाठ्यक्रम का एक हिस्सा है। वे इस उद्देश्य के निहित रांची के मेगा डायवर्सिटी जोन हुंडरू जलप्रपात और बिरसा मुंडा जैविक उद्यान ओरमांझी का भ्रमण करेंगे। जीव विज्ञान शिक्षक देवेश कुमार देव ने बताया कि हुंडरू के आसपास की वनस्पतियों और भौगोलिक परिस्थितियों की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराने और जैविक उद्यान में विभिन्न फ्लोरा व फाउना के जीवन-वृत्त के बारे में समझाने के उद्देश्य से यह शैक्षणिक भ्रमण बहुत ही महत्वपूर्ण है।
भ्रमण के पश्चात सभी विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण रिपोर्ट विद्यालय में जमा करनी होगी जिसका मूल्यांकन कर उन्हें प्रायोगिक परीक्षा में अंक प्रदान किए जाएंगे।
शिक्षक कृष्ण कुमार सिंह, सदानंद प्रसाद, दयानंद कुमार, इशिका, साक्षी, रोहन, दिनेश, रिया, चेतलाल, अंजली, अनामिका, सूरज, कुंदन इत्यादि छात्र -छात्राएं शामिल थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।