अशोक को श्रद्धांजलि देने उमड़े ग्रामीण, नहीं जला गांव में चूल्हा
संवाद सहयोगी झारखंडधाम हीरोडीह थाना अंतर्गत शाली के निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य अशोक श

संवाद सहयोगी, झारखंडधाम : हीरोडीह थाना अंतर्गत शाली के निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य अशोक शर्मा का शव शुक्रवार को जब घर लाया गया तो हरिलवातरी गांव में मातम छा गया। शव देखने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों उनके घर पर तांता लगा गया। विधायक केदार हाजरा, भाजपा नेता प्रणव वर्मा सहित दर्जनों नेता अशोक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी। लगभग तीन हजार की भीड़ घर के बाहर जमी रही।
अशोक की मौत दिल्ली से कार से घर लौटने के दौरान बीते बुधवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के समीप सबलीखेड़ा क्षेत्र में एक ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस घटना में अशोक के साथ रवि कुमार दास की मौत हो गई थी। अशोक शर्मा पड़ोसी गांव तरियापर के मित्र बालेश्वर दास के पुत्र सोनू की खोजबीन के लिए दिल्ली गए थे। प्रेम प्रसंग को ले सोनू एवं प्रीति कुमारी दिल्ली फरार हो गए थे। लौटने के क्रम में उन्नाव के समीप हादसा हो गया। अशोक अपने पीछे एक 16 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी, 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, पत्नी तथा बूढ़ी मां को छोड़ गए। कुछ दिन पूर्व अशोक के एक पुत्र की भी डोभा में डूबने से मौत हो गई थी। अशोक की मौत पर शुक्रवार को पूरे गांव के लोगों ने घरों में चूल्हा नहीं जलाया।
ग्रामीणों का कहना था कि अशोक गांव तथा आसपास के घर किसी प्रकार की विपत्ति में दौड़ पड़़ते थे। उनकी मौत पर ग्रामीणों के भी आंसू थम नहीं रहे थे। अशोक के परिवार को सांत्वना देने हीरोडीह थाना प्रभारी आरएस पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दशरथ वर्मा, प्रदीप सिंह, गंगाधर वर्मा, विकास मंडल, महमूद आलम, लक्ष्मण महतो, वकील विश्वकर्मा आदि पहुंचे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।