विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झोपड़ी में अचानक आधी रात को आ धमके छह अपराधी, मजदूरों को बनाया बंधक और फिर... विधायक को भी मौके पर पहुंचना पड़ा

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 18 Dec 2023 03:04 PM (IST)

Jharkhand News हरदली नदी पर बनाया जा रहा है जिसके लिए रॉड लाई गई थी लेकिन आधी रात को चोर ...और पढ़ें

झोपड़ी में अचानक आधी रात को आ धमके छह अपराधी, मजदूरों को बनाया बंधक और फिर...
झोपड़ी में अचानक आधी रात को आ धमके छह अपराधी, मजदूरों को बनाया बंधक और फिर...

संवाद सहयोगी, बगोदर/गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के बनपुरा में हरदली नदी पर बनाए जा रहे पुल में इस्तेमाल होने वाली 12 लाख रुपये की रॉड अपराधियों ने लूट ली। निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों को बंधक बनाकर अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

लूटपाट रविवार को आधी रात के बाद हुई है। इस दौरान अपराधियों ने करीब ढाई घंटे तक मजदूरों के हाथ-पैर बांध कर उन्हें बंधक बनाए रखा। अपराधियों के जाने के बाद सोमवार को तड़के पुलिस को मामले की सूचना मिली।

छह अपराधी आधी रात को आ धमके

पुल निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि जिस झोपड़ी में वह लोग रात में विश्राम करते हैं, वहां छह अपराधी आधी रात को आ धमके और हम लोगों के हाथ-पैर बांध दिए। और इसके बाद वहां रखे रॉड को लेकर निकल गए। इस दौरान थोड़ी-बहुत मारपीट भी की गई।

मजदूरों ने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया था, जिसे कुछ दूरी पर एक पेड़ के पास छोड़ दिया। मजदूरों ने बताया कि गाड़ी की आवाज सुनाई दी थी। संभवतः ट्रक पर लोहे की रॉड को लादकर ले जाया गया है।

बताया कि अपराधी जब निकल गए, तब हाथ और पैर में बंधी रस्सी को जैसे-तैसे खोलकर बाहर निकले। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर थाना की पुलिस कार्यस्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। वहीं, पुलिस द्वारा मजदूरों से भी पुछताछ की जा रही है।

विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच और मामले का उद्भेदन किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर उन्होंने एसडीपीओ नौशाद आलम से भी बातचीत की है।

बताया जाता है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने पहुंचे अपराधी 10 से 15 की संख्या मे थे। मामले की सूचना पर सोमवार की सुबह बगोदर के उप प्रमुख हरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों से बात की।

ये भी पढ़ें -

दिल्ली के बाद अब झारखंड का बुरा हाल, वायु प्रदूषण से बढ़ें 30 प्रतिशत तक फेफड़ों के मरीज; डॉक्टर ने ये बताकर किया हैरान

International Migrants Day: फिर भी दिल है हिंदुस्तानी... विदेश में रहकर आती है रांची की याद, लोगों ने हल्का किया अपना मन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।