Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand: गिरिडीह में बवाल... होली के जश्न के दौरान दो समुदायों में झड़प; कई वाहनों में लगाई आग

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 15 Mar 2025 07:02 AM (IST)

    झारखंड में गिरडीह के घोरथंबा इलाके में होली के जश्न के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प के बाद वाहनों में आग लगा दी गई। हालांकि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सब नियंत्रण में कर लिया। वहीं पुलिस के आने से पहले कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि होली के जश्न के दौरान यह घटना हुई।

    Hero Image
    गिरिडीह में होली के जश्न के दौरान दो समुदायों में झड़प; कई वाहनों में लगाई आग (फोटो- एएनआई)

    एएनआई, गिरडीह। झारखंड में गिरडीह के घोरथंबा इलाके में होली के जश्न के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प के बाद वाहनों में आग लगा दी गई। हालांकि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सब नियंत्रण में कर लिया। वहीं, पुलिस के आने से पहले कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगा दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली के जश्न के दौरान हुई घटना

    एसपी डॉ. बिमल ने कहा कि घोरथंबा ओपी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। होली के जश्न के दौरान यह घटना हुई...हम दोनों समुदायों के लोगों की पहचान कर रहे हैं। पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी स्थिति नियंत्रण में है और किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई है...कुछ वाहनों में आग भी लगाई गई।

    कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश

    उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने कहा कि होली के जश्न के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है...हमें मिली जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी...घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

    रात नौ बजे के लगभग पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ कर स्थिति नियंत्रित की। इसके पूर्व दोनों समुदाय में बहस फिर पथराव हुआ। देखते ही देखते चौक-चौराहे पर गुमटी की शक्ल में लगी दुकानों, दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहनों को जलाना शुरू कर दिया गया। उस मार्ग से गुजर रहे वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

    पथराव की जानकारी होते ही खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया ।कोई भी पक्ष शांत होने की स्थिति में नहीं था।

    तब तक धनवार थाना, हीरोडीह थाना, परसन ओपी के अलावे आस पास के थाना से थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच चुके थे कुछ ही देर में गिरिडीह एसपी डा बिमल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ा रुख किया तब लोग शांत हुए।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

    पुलिस पदाधिकारी दो समुदायों के बीच हुए दंगा को रोकने में जुट गए। इस दौरान गिरिडीह पुलिस बल के अलावा कोडरमा जिला से भी भारी संख्या में पुलिस बल मंगाया गया। पुलिसिया कार्रवाई शुरू होते ही लोग तीतर बितर हो गए। और जिलामुख्यालय से डीडीसी स्मृता कुमारी भी मौके पर पहुँच गई थी।

    घटना में लगभग आधा दर्जन गुमटी, 10_12 बाइक, दो चार पहिया वाहन, एक तीन पहिया वाहन में आग लगा दी गई थी जबकि दर्जनों वाहनों का शीशा तोडा गया। पत्थर के साथ बोतलें फेंकी गई। घटना में कई पुलिस कर्मी को भी चोटें आई है।

    इस बाबत गिरिडीह एसपी डा बिमल कुमार ने बताया कि इस घटना का मुख्य वजह क्या है इसकी तहकीकात की जा रही है।स्थिति नियंत्रण में है। किसी भी हाल में उपद्रवियों को छोड़ा नहीं जाएगा।