Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल ही जीवन है पर बच्चों ने लिखा निबंध

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Mar 2021 06:20 PM (IST)

    गिरिडीह शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में शनिवार को जल ही जीवन है विषय पर निबंध प्रतियोगि

    Hero Image
    जल ही जीवन है पर बच्चों ने लिखा निबंध

    गिरिडीह : शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में शनिवार को जल ही जीवन है विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा आठ के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने संबंधित विषय पर अपने-अपने विचार से निबंध लिखा और इसके माध्यम से जल की महत्ता को बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के बीच अच्छा संदेश गया है। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन करने पर भी विचार किया जा रहा है।

    मौके पर शिक्षिका तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, माया मरियम हांसदा, सुनीता गुप्ता, पूनम कुमारी, मोहन लाल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

    जल है तो कल है : बीडीओ

    -फोटो-20जीआइआर-

    जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन

    संस, जमुआ (गिरिडीह) : शनिवार को जमुआ प्रखंड सभागार में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने सभी विभाग के प्रधान एवं अन्य कर्मियों को जल के बचाव को शपथ दिलाई। शनिवार को जमुआ प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर जल शपथ का आयोजन किया गया। सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि जल है तो कल है। जल के एक-एक बूंद को बचाने का प्रयास करें। जल को बचाना हर नागरिक का कर्तव्य है। पृथ्वी पर पीने योग्य जल कम मात्रा में पर्याप्त है। जल का स्तर दिनों दिन घटता जा रहा है जिससे विश्व के सामने एक भयंकर समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रखंड समन्वयक अमित वर्मा ने कहा कि दिनोदिन पीने योग्य पानी की समस्या सामने आ रही है। हमलोग जल को आवश्कता से अधिक उपयोग करके बर्बाद कर देते हैं। अपने आसपास को जल बचाने के लिए जागरूक करना होगा। उक्त अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के बीसी अमित प्रसाद वर्मा, बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर अर्चना कुमारी, मो. रिजवान, रजिया खातून, पंचायती राज के प्रखंड समन्वयक नीरज वर्मा, पीएम आवास के बीसी संतोष प्रसाद वर्मा, जरीडीह के निवर्तमान मुखिया रमेश कुमार कुशवाहा, हरला पंचायत के निवर्तमान मुखिया महेंद्र कुमार यादव, स्वच्छता ग्राही प्रवीण वर्मा, शाहिद अख्तर, जेम्स हेंब्रम सहित प्रखंड के अनेकों कर्मी उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner