राहुल गांधी और कांग्रेस देश में फैला रहे अराजकता: बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें

मीडिया से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अन्य भाजपा नेता। (फोटो जागरण)
HighLights
कांग्रेस पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का अनादर करने का आरोप।
राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे: मरांडी।
भाजपा 3 नवंबर को गिरिडीह में लोकतंत्र बचाने को पदयात्रा करेगी।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी देश में अराजकता की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को नहीं मानते हैं। कांग्रेस को लोकतंत्र और संविधान से कोई मतलब नहीं है। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को नए परिसदन में प्रेसवार्ता में कहीं।
मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे नए-नए नेरेटिव गढ़ रहे हैं। उन्होंने पहले ईवीएम पर सवाल उठाया। फिर कहा कि भाजपा फर्जी वोटर बनाकर चुनाव जीत रही है। जब चुनाव आयोग ने इस संबंध में लिखित रूप से मांगा तो नहीं दिया।
अब वे एसआइआर का विरोध कर रहे हैंं। कह रहे हैं कि एसआइआर के नाम पर वाेटरों का नाम काटा जा रहा है, लेकिन एसआइआर प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के लोगों की भी भागीदारी रहती है। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लोग रहते हैं।
इसके बाद भी कांग्रेसी नेता कहते हैं कि वोटरों का नाम काटा जा रहा है, जबकि जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है, वहां की सरकारें भी कह रही हैं कि सही से एसआइआर हो रहा है। दरअसल, कांग्रेस चाहती है कि बंगलादेशी घुसपैठियों का नाम न कटे, इसलिए वे एसआइआर का विरोध कर रहे हैं। ये लोग दिमागी नक्सल हैं।
राहुल गांधी और महागठबंधन के लोग आतंक पैदा करने का काम कर रहे हैं। इससे लोकतंत्र खतरे में हैं। कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के नेरेटिव को खत्म करने का निर्णय लिया है। लोकतंत्र बचाने के लिए आगामी तीन नवंबर को गिरिडीह में पदयात्रा की जाएगी। इसके माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा।
देश को राहुल गांधी, कांग्रेस और इससे जुड़े लोगों से खतरा है। जनता को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में मरांडी ने कहा कि झाररखंड सरकार दोनों हाथों से लूटने में लगी है। सरकार कानूनी और गैर कानूनी दोनों तरीकों से जनता का दोहन कर रही है।
मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- गिरिडीह में माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता, रॉकेट के दो पीस और 494 जिलेटिन बरामद
यह भी पढ़ें- गिरिडीह दौरे पर कल्पना सोरेन, बारिश के बीच छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।