गिरिडीह दौरे पर कल्पना सोरेन, बारिश के बीच छठ घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के दो दिवसीय दौरे पर बारिश के बीच छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने ...और पढ़ें

गिरिडीह में छठ घाट का जायजा लेतीं विधायक कल्पना सोरेन और साथ में श्वेता शर्मा व अन्य।
HighLights
कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में छठ घाटों का जायजा लिया।
बारिश के बावजूद व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
यह दौरा गिरिडीह उपचुनाव की तैयारियों के बीच हुआ।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची हैं। उन्होंने दूसरे दिन गुरुवार को भी क्षेत्र भ्रमण कर छठ घाटों का जायजा लिया और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विधायक सुबह से हो रही बारिश के बीच शहर के शास्त्री नगर और अरगाघाट छठ घाट पहुंचीं। उन्होंने दोनों घाटों की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों के आने-जाने के रास्ते, लाइट आदि की व्यवस्था का जायजा लिया।
घाटों पर पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया, ताकि महापर्व छठ के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि समय रहते सभी छठ घाटों को दुरुस्त किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। बता दें कि विधायक ने बुधवार को भी ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों का जायजा लिया था।
यह दौरा झामुमो की गिरिडीह उपचुनाव की तैयारियों के बीच हुआ है। गिरिडीह के विधायक सह राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद उपचुनाव की तैयारी चल रही है।
यहां से झामुमो सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा को प्रत्याशी बनाएगा। कल्पना सोरेन के साथ दौरे में श्वेता शर्मा भी मौजूद थीं।
मौके पर मेयर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- शराबियों के फेर में फंसे गिरिडीह के भरकट्टा ओपी प्रभारी, वीडियो बनाकर किया वायरल
यह भी पढ़ें- साधारण परिवार से ONGC के चेयरमैन तक: झारखंड के सुनील गुप्ता के संघर्ष; मेहनत और सफलता की प्रेरक कहानी
