प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने बनाया संघ
रेम्बा (गिरिडीह) : हक और अधिकार की मांग को ले जमुआ प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालकों की बैठक रविवार ...और पढ़ें

रेम्बा (गिरिडीह) : हक और अधिकार की मांग को ले जमुआ प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालकों की बैठक रविवार को हरला पंचायत सचिवालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रंजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि संसाधन, सुविधा, सुरक्षा विहीन होने के बावजूद प्रज्ञा केंद्र संचालक बैं¨कग कार्य, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि बनाने का काम कर रहे हैं। डिजिटल इंडिया की सफलता में प्रज्ञा केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनलोगों पर सिर्फ काम का दबाव बनाया जाता है, लेकिन उचित मान-सम्मान नहीं दिया जाता है।
इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ जमुआ का गठन किया गया । इसमें अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, उपाध्यक्ष विकास कुमार, उदय कुमार बरनवाल, सचिव योगेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव विश्वकर्मा, संरक्षक रंजीत कुमार गुप्ता चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेश पांडेय, बहादुर पंडित, सुनील कुमार वर्मा, महेंद्र वर्मा, रंजीत वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, रामदेव वर्मा, संजय यादव, संजय शर्मा आदि को शामिल किया गया। सचिव ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र प्रशासन और जनता के बीच सेतु की भूमिका में रीढ़ की तरह है। बैठक में हक-अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने की वकालत की गई। मौके पर बिहार के बीसी देवेंद्र ¨सह की हत्या पर संचालकों ने आक्रोश व्यक्त किया। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।