विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वा में सात माह की गर्भवती महिला से दिनदहाड़े दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Published: Fri, 28 Aug 2026 07:15 PM (IST)

गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में एक सात माह की गर्भवती महिला के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने ...और पढ़ें

सात माह की गर्भवती महिला से दिनदहाड़े हैवानियत की घटना।

सात माह की गर्भवती महिला से दिनदहाड़े हैवानियत की घटना।

HighLights

  1. सात माह की गर्भवती महिला से दिनदहाड़े हैवानियत की घटना।

  2. पुलिस ने पड़ोसी दामाद अजय कोरबा को गिरफ्तार किया।

संवाद सहयोगी, गढ़वा। गढ़वा जिला अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े एक सात माह की गर्भवती महिला के साथ मर्यादा तार-तार करने और हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह घटना बीते 26 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे की बताई गई है, तब पीड़िता अपने घर में स्नान कर रही थी। इसी दौरान पीड़िता के पड़ोस में ससुराल आए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अंतर्गत डिंडो थाना क्षेत्र के माधवढोंड़ी विश्वनाथपुर निवासी 30 वर्षीय अजय कोरबा, पिता संजय कोरबा वहां आ पहु।

आरोपित ने पहले महिला से घर में किसी के होने के बारे में पूछा। महिला के मना करते ही दरिंदे ने उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और खींचते हुए कमरे के भीतर ले गया, जहां उसने महिला के साथ दरिंदगी की।

पीड़िता के आवेदन पर रंका थाना पुलिस ने त्वरित मामला दर्ज किया और आरोपित अजय कोरबा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और गढ़वा न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज करवाया। गिरफ्तार आरोपित को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- दवा दुकान पर गलत इंजेक्शन लगाने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गढ़वा में स्टोर से भारी मात्रा में मिलीं एक्सपायरी दवाएं

यह भी पढ़ें- गढ़वा में जमीन हड़पने की नीयत से भतीजे ने की चाचा की हत्या, शव मकई के खेत में फेंका

यह भी पढ़ें- गढ़वा में मकई के खेत से मिला 35 वर्षीय युवक का शव, सिर-पैर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका