Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में रजवार समाज को बनया जाएगा सशक्त

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 04 Nov 2018 05:33 PM (IST)

    नशा मुक्त, दहेज मुक्त, बाल विवाहमुक्त व शिक्षित समाज नशा मुक्त, दहेज मुक्त, बाल विवाहमुक्त व शिक्षित समाज नशा मुक्त, दहेज मुक्त, बाल विवाहमुक्त व शिक ...और पढ़ें

    Hero Image
    जिले में रजवार समाज को बनया जाएगा सशक्त

    हरिहरपुर: मध्य विद्यालय मझिगांवा पूर्व के प्रांगण मे रविवार को भारतीय रजवार विकास महासंघ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील रजवार की उपस्थिति में सर्व सम्मति से प्रखंडस्तरीय कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमे अध्यक्ष रमेश रजवार को, सचिव राकेश रजवार को, उप सचिव महेंद्र राम सहित 10 लोगों को कमेटी मे शामिल किया गया। अध्यक्ष रमेश रजवार ने कहा कि महासंघ ने प्रखंडस्तरीय जो कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उसको ईमानदारी पूर्वक निभाने का भरपूर प्रयास करूंगा। इन्होंने कहा कि जल्द ही गांव-गांव मे घुमकर कमेटी के सिद्धांत का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही कमेटी का विस्तार किया जाएगा। वहीं सुनील रजवार ने कहा कि तीन वर्षों के अंतराल में भारत के 17 राज्यों मे घुमकर मैं कमेटी का विस्तार किया हूं। कहा कि कमिटी के चार मूल सिद्धांत हैं। जिसमें नशा मुक्त, दहेज मुक्त, बाल विवाह मुक्त व शिक्षित समाज का निर्माण किया जाना शामिल है। रजवार महासभा के गढ़वा जिला अध्यक्ष सह कांडी प्रखंड के जिप सदस्य हसन रजवार ने कहा कि आजादी से आज तक राज्य व देश के विभिन्न राजनीतिक दलों ने रजवार जाति को छलने का काम किया है। जो भी राजनीतिक दल हमारी जाति की उत्थान की सोच रखेगा हम उसी के साथ हैं। सभा को लाल मोहन रजवार, गणेश रजवार, नरेश रजवार, चुनाव प्रभारी उदय रजवार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सत्येन्द्र रजवार, प्रसाद रजवार, सोमारू रजवार, फेकन रजवार, जोखू रजवार, तुलसी रजवार आदि मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें