स्वदेशी जागरण मंच ने चीन निर्मित सामानों को जलाया
गढ़वा: स्वदेशी जागरण मंच गढ़वा द्वारा गुरुवार की सुबह रंका मोड़ पर राष्ट्रीय स्वदेशी-सुर
गढ़वा: स्वदेशी जागरण मंच गढ़वा द्वारा गुरुवार की सुबह रंका मोड़ पर राष्ट्रीय स्वदेशी-सुरक्षा अभियान के तहत सांकेतिक रूप से चीन निर्मित वस्तुओं को जलाया गया। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों ने कहा कि चीन निर्मित वस्तुओं के लिये भारत विश्व का सबसे बड़ा बाजार है। फिर भी चीन अपने षड्यंत्रकारी नीतियों के कारण खुले तौर पर वैश्विक मंच पर भारत का विरोध करता हैं। चाहे वह एनएसजी का मामला हो या हाफिज सईद का ,चीन पाकिस्तान को भारत विरोधी गतिविधियों को चलाने में प्रत्यक्ष रूप से समर्थन कर रहा है। इसके बाद भी चीन की अर्थव्यवस्था को भारतीय लोग चीनी वस्तुओं की खरीदारी कर मजबूत कर रहे हैं। यह ¨चता का विषय है। इसलिए भारतीय लोगों को चीन में बने कोई समान नहीं खरीदना चाहिए। भारतीय जनमानस को जागृत करने के निमित्त स्वदेशी जागरण मंच गढ़वा द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोग भारत में निर्मित वस्तु ही खरीदें।
इस कार्यक्रम में मंच के जिला संयोजक राकेश पाठक, आशीष वैद्य, सोनू ¨सह, अनुज ¨सह, अभाविप के अंकित दुबे, आकाश यादव, बाबूलाल, शशांक गोपी, भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जयसवाल, अभय, गढ़वा नप के विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी, मनोज पाठक, राजन दुबे,के अलावे कई राष्ट्रवादी लोग उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।