Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garhwa Vidhan Sabha Result 2024: गढ़वा सीट पर किसने मारी बाजी; जेएमएम के मिथिलेश का क्या रहा हाल?

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 09:24 PM (IST)

    Garhwa Assembly Seat Result 2024 झारखंड की गढ़वा विधानसभा सीट बीजेपी के सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की और जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर को बुरी तरह से हरा दिया। सत्येनंद्र नाथ ने मिथिलेश ठाकुर को 16753 मतों से हराया। पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह इलाका दिल्‍ली रेलमार्ग के प्रमुख स्‍टेशन के तौर पर पहचान रखता है।

    Hero Image
    गढ़वा से बीजेपी से सत्येन्द्र नाथ तिवारी और जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर मैदान में (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, गढ़वा। Garhwa Seat Winner 2024:  झारखंड की गढ़वा विधानसभा सीट बीजेपी के सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने शानदार जीत दर्ज की और जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर को बुरी तरह से हरा दिया। सत्येनंद्र नाथ ने मिथिलेश ठाकुर को 16753 मतों से हराया।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार इस सीट से राजद के गिरिनाथ सिंह विधायक बने थे

    झारखंड विधानसभा के लिए 2005 में कराए गए चुनाव में यहां से राजद के गिरिनाथ सिंह विधायक बने। 2009 में यहां से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता सत्‍येंद्र नाथ तिवारी को जनता ने अपना विधायक चुना। 2014 में भी सत्‍येन्‍द्र नाथ यहां से दोबारा चुने गए। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम के मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जीत हासिल की।

    गढ़वा सीट का इतिहास

    जिला मुख्‍यालय होने के चलते यह विधानसभा सीट विभिन्‍न दलों की जिलास्‍तरीय सियासी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी मानी जाती है। यह इलाका डाल्‍टनगंज, भावनाथपुर, बिश्रामपुर, छतरपुर शहरों से घिरा हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र के उत्‍तरी हिस्‍से को छूकर बहने वाली सोन नदी यहां के लोगों के लिए जीवनदायिनी है। कृषि और मछलीपालन करने वाले यहां के लोगों के लिए यह नदी सिंचाई का प्रमुख माध्‍यम है।

    comedy show banner
    comedy show banner