विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे और फोरलेन से चमकी गढ़वा की किस्मत, बाजार में बढ़ी भीड़ लेकिन नागरिक सुविधाएं अब भी नहीं

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:02 PM (IST)

रमना बाजार बेहतर कनेक्टिविटी और बैंकिंग सुविधाओं के कारण आसपास के पांच प्रखंडों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बन गया है, जिससे आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। 

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. रेलवे, फोरलेन से रमना बाजार का व्यापार बढ़ा।

  2. पांच प्रखंडों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बना रमना।

संवाद सूत्र, रमना (गढ़वा)। बेहतर कनेक्टिविटी और बैंकिंग सुविधाओं ने प्रखंड मुख्यालय रमना आसपास के क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनते जा रहा है। बिशनपुरा, डंडई, धुरकी और मझिआंव सहित आसपास के प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, बैंकिंग और रेल यात्रा के लिए रमना पहुंचते हैं। इससें बाजार में कारोबार का दायरा बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं। इसके बावजूद बढ़ती भीड़ के अनुरूप नागरिक सुविधाओं का विकास नहीं हो सका है।

रेलवे, फोरलेन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से बढ़ा कारोबार

रमना रेलवे स्टेशन और रांची-वाराणसी फोरलेन इकोनॉमिक कॉरिडोर ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती दी है। आसपास के चार प्रखंडों से सीधा जुड़ाव होने के कारण रमना बाजार का व्यापारिक महत्व बढ़ा है। ग्रामीण संपर्क सड़कों के सुदृढ़ीकरण से सुदूर गांवों के लोगों को मुख्यालय पहुंचने में सहूलियत हुई है। क्षेत्र में पावर ग्रिड की स्थापना से बिजली की उपलब्धता बेहतर हुई है।

वहीं, गांवों में सब्जी सहित नकदी फसलों की खेती बढ़ने से किसानों की आमदनी और बाजार में खरीदारी की क्षमता बढ़ी है। दो सरकारी बैंकों और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की सक्रियता से व्यापारियों और महिला समूहों को वित्तीय लेनदेन में सुविधा मिली है।

बढ़ती भीड़ के बीच नागरिक सुविधाओं का अभाव

बाजार में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय,शुद्ध जल की नहीं है। इसका खामियाजा विशेषकर महिलाओं को भुगतना पड़ता है। पार्किंग स्थल के अभाव में मुख्य सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनती है।

नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान जलजमाव और गंदगी की समस्या बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का कहना है कि बाजार के बढ़ते महत्व को देखते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को यात्री सुविधाओं, पार्किंग, पेयजल और जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

सड़क और बैंकिंग सुविधाओं से व्यापार में तेजी आई है। कई प्रखंडों के ग्राहक आते हैं, लेकिन पार्किंग का अभाव एवं पर्याप्त मात्रा में समुदाय शौचालय की कमी परेशानी बढ़ाती है।

- धनंजय गुप्ता, व्यवसायी, रमना। 

सड़कें बनने से किसान अपनी सब्जियां सीधे रमना बाजार में बेच रहे हैं। मंडी में शेड और पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए।

- अजय सिंह कुशवाहा, किसान, परसवान।

रमना में लोगों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन जाम और गंदगी की समस्या बनी हुई है। इसे सामुहता से दूर करने की जरूरत है।

- अशर्फी चंद्रवंशी,सामाजिक कार्यकर्ता, रमना।

फोरलेन और रेलवे से रमना के विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं। बाजार के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के लिए ठोस योजना बननी चाहिए।

- गणेश कुमार सिंह, प्रबुद्ध नागरिक, रोहिला। 

यह भी पढ़ें- हाईटेक पुलिस के दावों की खुली पोल! गढ़वा में मुखबिर तंत्र फेल होने से चोर बेखौफ, 9 घरों में लाखों की चोरी

यह भी पढ़ें- गढ़वा में CHO के लिए आसान नहीं 15000 का इंसेंटिव, 15 मानकों पर खरा उतरना होगा; ई-संजीवनी सेवा बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।