Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जायंट्स ग्रुप जरूरमंदों को दिए गर्म वस्त्र

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jan 2020 06:14 PM (IST)

    जरूरतमंदों को दिए गए गर्म वस्ज्ञ

    जायंट्स ग्रुप जरूरमंदों को दिए गर्म वस्त्र

    गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा मंगलवार को मध्य विद्यालय सिरहे में कैंप लगाकर गरीब महिलाओं व स्कूल के बच्चों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। इसकी जानकारी देते हुए जायंट्स फाउंडर के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने बताया कि ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया जा रहा है। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा समय- समय पर कैंप लगाकर गरीब व जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया जाता है। जायंट्स ग्रुप शुरू से ही समाजिक कार्य करते आ रहा है। उन्होंने कहा कि 125 महिलाओं को कंबल दिया गया है। जबकि मध्य विद्यालय सिरहे के बच्चों के बीच इनर व स्वेटर का वितरण किया गया। इस मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन आठ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केसरी, विनोद कमलापुरी, नंद कुमार गुप्ता, संतोष मेहता, मोजीबुद्दीन खां, अशोक विश्वकर्मा, गणपत प्रसाद, उत्तम कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें