मषीभाजन, संयुक्तचरसि, त्वं महीतले..
चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा गोविद उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित कायस्थ समाज के ल ...और पढ़ें

गढ़वा: चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा गोविद उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा का मंत्र मषीभाजन संयुक्तश्चरसि त्वं महीतले, लेखनी-कटनी-हस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते, चित्रगुप्त नमस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकम, कायस्थ जातिमासाध चित्रगुप्त नमोस्तुते कागज पर लिखकर विधि विधान से पूजा की। इस मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सचिव कृत्यानंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, संरक्षक विजय कुमार सिन्हा, समिति के सदस्य अनिल कुमार सिन्हा, राजेंद्र कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार सिन्हा, मनोज प्रसाद सिन्हा, सुरेश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, बालमुकुंद सिन्हा, ऋषि कुमार, अश्विनी कुमार, कुणाल कुमार, विवेक सिन्हा, अमित रंजन समेत बड़ी संख्या में चित्रांश परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।