Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Garhwa News: बीच सड़क में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने क्या बताया?

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 01:04 PM (IST)

    गढ़वा में एक युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर परसाहा मोड़ के पास मिले शवों के पास पिस्तौल और चाकू भी बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान पलामू जिले के सुमित कुमार और कृति कुमारी के रूप में हुई है। कृति ने परिजनों को फोन पर सुमित द्वारा चाकू मारने और खुद को गोली मारने की जानकारी दी थी।

    Hero Image
    बीच सड़क में युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी

    जागरण संवाददाता, गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा शाहपुर मार्ग में परसाहा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह एक युवक एवं एक युवती का शव मिला है। घटनास्थल पर ही पिस्तौल एवं चाकू भी बरामद हुआ है।

    दो अज्ञात शव लावारिस हालत में मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। इसके बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों से शवों के पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। तब पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर गढ़वा ले आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि मृतका के स्वजनों ने आज सुबह करीब 10 बजे गढ़वा थाना पहुंचे। तब दोनों शवों की पहचान हुई। मृत युवक की पहचान पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड गांव निवासी सुमित कुमार तथा युवती की पहचान पलामू जिले के ही पांकी थाना क्षेत्र के सगालिम गांव निवासी कृति कुमारी के रूप में हुई है।

    मृतका के स्वजनों के अनुसार कृति कुमारी ने फोन कर जानकारी दी थी कि सुमित ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है और खुद को गोली मार ली। इसके बाद स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इधर, इस घटना को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    comedy show banner
    comedy show banner