युवा राष्ट्र की शक्ति हैं : किसलय तिवारी
संवाद सहयोगी गढ़वा भाजयुमो जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में किया गया।

संवाद सहयोगी, गढ़वा : भाजयुमो जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ है तथा युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। भाजयुमो हर बूथस्तर पर युवाओं का एक बड़ा समूह खड़ा करेगा। इसके लिए अभी से अभियान शुरू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो नीति व सिद्धांत पर चलने वाला संगठन है। यहां कार्यकर्ता का जुड़ाव विचार से है। युवाओं के बिना हम क्रांति की कल्पना नहीं कर सकते हैं। झामुमो ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम पर ठगने का काम किया। हेमंत सरकार बनते ही अपराधी बेलगाम हो चुके है। हर जगह हत्या, लूट ,बलात्कार चरम पर पहुंच चुका है। देश में विरोधी दल के लोग हर कदम पर जनता को भ्रमित करने मे दिन रात पसीना बहा रहें है। जबकि भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन रात काम कर रही है। भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि वर्तमान में झारखंड की झामुमो सरकार युवा विरोधी कार्य कर रही है। हेमंत सरकार ने नियोजन नीति खत्म कर झारखंड के युवाओ का अधिकार छिनने का काम किया है। भाजपा सरकार ने झारखंड के हित मे नियोजन नीति बनाई थी। लेकिन झारखंड मे नियोजन नीतह बनने से झामुमो की दलाली खतरे मे पड़ गयी थी ।इसलिए झामुमो की सरकार बनते ही हेमंत सरकार ने झारखंड के युवाओ का अधिकार छीन लिया। बैठक को संवोधित करते हुए गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार में गढ़वा सहित पूरे झारखंड मे दलाली प्रथा चरम पर पहुंच चुकी है। झामुमो सरकार से आम जनता का मोह भंग हो चुका है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जिला महामंत्री संतोष दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्या प्रभात,अश्विनी पाण्डेय, विवेकानंद तिवारी, बृजेन्द्र ,अविनाश पासवान, हैप्पी प्रताप शाही, शिवम भारद्वाज, उमेश कश्यप, मनोज पाठक, कंचन रवि, अखिलेश उरांव, संजय कमलापुरी, विकास तिवारी ,संजय जायसवाल, राजकुमार साव ,लक्ष्मी कांत, अजीत तिवारी, विकास दुबे, डा. लालमोहन आदि उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।