Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशे की हालत में नहाने के लिए डैम में कूदा शख्स, डूबने के दूसरे दिन तैरती मिली लाश

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 11:17 AM (IST)

    गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रहे गांव में शनिवार सुबह परगन बिंद नामक व्यक्ति तरके डैम में नहाने के दौरान डूब गया। ग्रामीणों ने खोजबीन की पर सफलता नहीं मिली। प्रशासन को सूचना दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने गोताखोर बुलवाकर खोजबीन कराई लेकिन अंधेरा होने के कारण खोज रोक दी गई। रविवार सुबह परगन बिंद का शव डैम में तैरता हुआ मिला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    Hero Image
    नशे की हालत में नहाने के लिए डैम में कूदा सख्स

    जागरण संवाददाता, गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के संग्रहे गांव के बिनवाडीह टोला निवासी 55 वर्षीय परगन बिंद ने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे तरके डैम में नहाने के दौरान डूब गया था।

    इसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों ने डैम में उतर कर हर संभव खोजबीन की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तब ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी।

    जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एवं गढ़वा व मेराल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। गढ़वा के एसडीएम ने करीमन नामक एक गोताखोर को गढ़वा बुलवाकर डैम में परगन बिंद की खोजबीन कराई, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद अंधेरा होने के कारण आज खोजबीन रोक दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार की सुबह परगन बिंद का शव डैम के पानी में तैरता हुआ ग्रामीणों को दिखा। इसके बाद इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।

    इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय परगन बिंद डैम में नहाने उतर रहा था, तब वह शराब के नशे में था। वहां मौजूद कई लोगों ने उसे डैम में उतर कर नहाने से रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात नहीं माना और डैम में नहाने के लिए छलांग लगा दिया।

    कुछ देर में ही जब वह पानी में नहीं दिखा तो वहां उपस्थित लोगों ने उसके डैम में डूब जाने की सूचना गांववालों को दिया।