Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा में मुख्य न्यायाधीश आज करेंगे नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय का उद्घाटन

    By Edited By:
    Updated: Fri, 13 May 2016 11:22 PM (IST)

    गढ़वा : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र ¨सह द्वारा 14 मई को गढ़वा व्यवह

    गढ़वा : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र ¨सह द्वारा 14 मई को गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन का उद्घाटन करेंगे। मुख्य न्यायाधीश के गढ़वा आगमन की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उदघाटन के लिए व्यवहार न्यायालय भवन पूरी तरह तैयार है। यह बातें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने वेश्म में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय है। पूर्वाहन 9 बजे वे गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में पहुंचेगे। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 10 बजे नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन का उदघाटन मुख्य न्यायाधीश द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही 10.40 बजे मध्यस्थता केंद्र भवन का उद्घाटन करेंगे। मध्यस्थता केंद्र में 7 प्रशिक्षित मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। इसके बाद 10.50 अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    मालूम हो कि नवनिर्मित व्यवहार न्यायालय भवन को पूरी तरह से भव्य बनाया गया है। इसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कुल 13 कोर्ट को शिफ्ट किया जाएगा। भवन में दो लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। इसका उपयोग न्यायिक पदाधिकारी एवं कोर्ट में आने वाले असहाय लोग कर सकेंगे। भवन में सुसज्जित कांफ्रेंस भवन सह लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा न्यायालय से संबंधित पूरी व्यवस्था भवन में की गई है। कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश के अलावा न्यायाधीश डीएन पटेल, एस चंद्रशेखर समेत पांच न्यायाधीश शरीक होंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner