विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इश्क की गली में नो एंट्री..! दो प्रेमियों को भारी पड़ी आशिकी, गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे थे तभी हुआ कुछ ऐसा

By Rajeev RanjanEdited By: Shashank Shekhar
Published: Tue, 31 Oct 2023 06:21 PM (IST)

झारखंड के दुमका में दो प्रेमियों को आशिकी करना भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने मौके से दोनों को पकड़कर रातभर ...और पढ़ें

इश्क की गली में नो एंट्री..! दो प्रेमियों को भारी पड़ी आशिकी,
इश्क की गली में नो एंट्री..! दो प्रेमियों को भारी पड़ी आशिकी,

HighLights

  1. 38 हजार दंड लेने के बाद चारों को किया आजाद
  2. काठीकुंड थाना क्षेत्र के कादमा पंचायत का मामला

संवाद सहयोगी, काठीकुंड (दुमका)। झारखंड के दुमका से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रविवार की रात में प्रेमिका से मिलने आए दो प्रेमी को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया और रातभर बंधक बनाकर रखा।

सोमवार सुबह ग्राम सभा लगाकर चारों लोगों से 38 हजार रुपये जुर्माना का बांड लिखवाकर छोड़ दिया। इतना सब कुछ होने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूरा मामला काठीकुंड थाना क्षेत्र के कादमा पंचायत अंतर्गत लखनपुर गांव का है।

ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के निझोर गांव के दो युवक पकाय देहरी और जीतू देहरी लखनपुर गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आए थे। भनक लगते ही ग्रामीणों ने दोनों युवक को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया।

इसके बाद तीनों को एक साथ रस्सी से बांधकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार की। दोनों के माता-पिता को बुलाया गया।

चारों से जुर्माना वसूलकर सोमवार को छोड़ा

रातभर बंधक बनाए रखे जाने के बाद सोमवार की सुबह से ग्राम सभा हुई, जिसमें पकाय देहरी पर 11 हजार, जीतू पर 13,500 और महिला समेत एक युवती पर सात-सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं, पैसा भुगतान करने के बाद दोनों युवक व युवतियों को दोबारा ऐसा न करने की नसीहत देते हुए परिजन को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि न तो ग्रामीणों ने इस तरह की घटना की सूचना दी और न ही पुलिस को कुछ पता चला।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: जमीनी विवाद में महिला को बीच सड़क पीटा, नोच लिए बाल; पति बोला- पुलिस सिर्फ देखती रही और...

यह भी पढ़ें: 'मां नहीं डायन है तू..!' कहकर बेटे ने गला दबाकर कर दी बुजुर्ग की हत्‍या, कहता था- 'मेरे बच्‍चों की तू है कातिल'