विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामगढ़ में प्रतिबंधित मांस बेचते दो धराए

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Jul 2020 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 06:18 AM (IST)

रामगढ़ रामगढ़ बाजार में गुरूवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में प्रतिबंधित मांस बेचते हुए बजरंग दल के युवकों ने ...और पढ़ें

रामगढ़ में प्रतिबंधित मांस बेचते दो धराए
रामगढ़ में प्रतिबंधित मांस बेचते दो धराए

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : रामगढ़ बाजार में गुरूवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में प्रतिबंधित मांस बेचते हुए बजरंग दल के युवकों ने धोबा पंचायत के जोगिया गांव के कोरबन्ना टोला के दो व्यक्ति छोटेलाल टुडू व मंडल मुर्मू को प्रतिबंधित मांस के साथ रंगे हाथ पकड़ा। जमकर पिटायी करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि उन लोगों को लगातार सूचना मिल रही थी कि बाजार में गुरूवार एवं रविवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट में लखनपुर रोड में सड़क से कुछ दूर पलास की झाड़ी के बीच प्रतिबंधित मांस बेचा जाता है। शाम पांच बजे युवक ने उस जगह पर जाकर देखा तो छोटेलाल टुडू एवं पश्चिम बंगाल के व‌र्द्धमान जिला के खुरीदपुर गांव का मंडल मुर्मू प्रतिबंधित मांस बेच रहा था। मंडल मुर्मू लॉकडाउन में अपने ससुराल श्रीलाल टुडू के यहां आया हुआ है। युवकों ने इसका विरोध किया तो बेचने वाले दोनों व्यक्ति उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद और लोग जुट गए और दोनों की पिटायी कर दी। युवकों को भारी पड़ता देख दोनों व्यक्ति भागने लगा। इसके बाद दौड़ा कर दोनों को पकड़ा। दोनों को रस्सी के सहारे पलास के पेड़ से बांधने के बाद पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी राजीव प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों व्यक्ति को व्यक्ति के चंगुल से निकालकर प्रतिबंधित मांस समेत उठाकर थाना लाए। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित मांस का पोस्टमार्टम के लिए प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को सूचना दी।