विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं जाना स्‍कूल मास्‍टर जी करते हैं गंदी हरकत...छोटी-छोटी बच्चियों को छेड़ने वाला शिक्षक गिरफ्तार, एक साल बाद थी रिटायरमेंट

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 21 Dec 2023 11:09 AM (IST)

स्‍कूल की छोटी-छोटी बच्चियों से छेड़खानी करने वाले शिक्षक भवेश मिश्रा को पुलिस ने बुधवार को सरैयाहाट के एक विद्यालय ...और पढ़ें

कोर्ट परिसर में बुधवार को आरोपित को ले जाती जरमुंडी थाना की पुलिस।
कोर्ट परिसर में बुधवार को आरोपित को ले जाती जरमुंडी थाना की पुलिस।

जागरण संवाददाता, दुमका। अपने ही विद्यालय की छात्राओं से छेड़खानी करने के बाद फरार चल रहे शिक्षक भवेश मिश्रा को पुलिस ने बुधवार को सरैयाहाट के एक विद्यालय से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिक्षक के खिलाफ एक छात्रा के पिता ने पिछले साल 23 जुलाई को जरमुंडी थाना में मामला दर्ज कराया था।

सातवीं कक्षा की छात्रा संग की थी छेड़खानी

प्राथमिकी के बाद शिक्षक ने विभाग की मिलीभगत से इसी साल 19 जनवरी को अपना तबादला दूसरे स्कूल में करा लिया था। आरोपित देवघर का रहने वाला है और एक साल के बाद सेवानिवृत्त होने वाला था।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक साल पहले भवेश मिश्रा जरमुंडी प्रखंड के एक गांव के सरकारी विद्यालय में शिक्षक था। परीक्षा के दौरान उसने कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी के साथ छेड़खानी की। परीक्षा के बाद छात्रा ने विद्यालय की पढ़ाई छोड़ दी।

पीड़ित के अलावा कई और छात्राओं ने लगाया था आरोप

जब उससे इसका कारण पूछा तो बताया कि वह अब विद्यालय नहीं जाएगी। शिक्षक भवेश गंदी हरकत करता है। पिता के बयान पर पुलिस ने छेड़खानी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

शिक्षा अधीक्षक ने क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी से मामले की जांच कराई तो पीड़ित के अलावा कई और छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद करा लिया था तबादला

छेड़खानी का मामला दर्ज होने के बाद भवेश ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर तबादले का अनुरोध किया।

विभाग ने विशेष परिस्थिति को देखते हुए उसका तबादला इसी साल 19 जनवरी को सरैयाहाट के भलुआ के तिलकपुर स्थित बंद उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कर दिया।

योगदान के बाद वे मेडिकल अवकाश पर चले गए। जनवरी में योगदान करते ही पुलिस ने धर दबोचा।

यह भी पढ़ें: गूंगी मां ने डेढ़ साल के मासूम पर किया जानलेवा हमला, जिंदगी-मौत से जंग लड़ रहा बच्चा; पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: एर्नाकुलम से धनबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कब-कब चलेगी यह गाड़ी और किन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।