Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहीं बदला लालू का ठेठ अंदाज, बढ़ती उम्र का भी दिखा असर, पूजा के बाद लिया दही-चूड़ा और चना घुघनी का आनंद

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 09:20 AM (IST)

    Jharkhand News राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपनी धर्मपत्‍नी राबड़ी देवी के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ की सोमवार को पूजा-अर्चना की। इसी के साथ उन्‍होंने भोलेनाथ से आइएनडीआइए की जीत और देश को बदलने की कामना की। इस दौरान केंद्र में भाजपा की सरकार पर उन्‍होंने निशाना साधा। कहा कि कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ भी काम नहीं किया है।

    Hero Image
    बासुकीनाथ मंदिर में लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी को संकल्‍प कराते पुरोहित।

    जागरण संवाददाता, बासुकीनाथ, (दुमका)। Jharkhand News: बढ़ती उम्र का असर भले ही लालू प्रसाद की भाव-भंगिमा पर दिख जाए, लेकिन उनका ठेठ अंदाज और मिजाज अब भी बरकरार है। कभी लालू प्रसाद के चलने के अंदाज की चर्चा होती थी, तो अब उनके राजनीतिक अनुभवों के लोग कायल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरेंद्र मोदी ने सिर्फ झूठ बोला है: लालू

    सोमवार को देवघर के दीवानी और बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि आइएनडीआइए की जीत की कामना बाबा से की है। भोलेनाथ से देश को बदलने की कामना की है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ भी काम नहीं किया है। सिर्फ झूठ बोला है। देश-दुनिया में अत्याचार बढ़ गया है।

    अभिष्ट कामना के लिए षोड्शोपचार पूजन

    मान्यता है कि फौजदारी दरबार बासुकीनाथ में भक्तों की अर्जी पर फौरी सुनवाई होती है। लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी को उनके पुरोहित दयानंद झा, पप्पू पत्रलेख शुभम कश्यप, गुड्डू एवं मिठ्ठू बाबा ने अभिष्ट कामना की पूर्ति के लिए षोड्शोपचार विधि से पूजन कराया है।

    संकल्प के दौरान लालू प्रसाद अपने कंधे पर भगवा रंग की हरी पट्टी वाला गमछा धारण किए हुए थे। लालू घुटने में दर्द की वजह से पूरी तरह से झुक नहीं पाते हैं, बावजूद इसके उन्होंने फौजदारी दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

    आरती करने के बाद वन विभाग के गेस्ट हाऊस के लिए रवाना हुए। उनके साथ झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, सुरेश पासवान, अमरेंद्र यादव समेत कई राजद नेता मौजूद थे।

    दही-चूड़ा के साथ गुड़ की मिठास

    पूजा के उपरांत वन विभाग के गेस्ट हाऊस में अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। हरी मिर्च खाने के शौकीन लालू प्रसाद यादव ने यहां दही-चूड़ा के साथ चीनी लेने के बजाए गुड़ की फरमाइश की, तो कार्यकर्ता गुड़ लाने के लिए दौड़ पड़े। पांच मिनट के बाद गुड़ लेकर पहुंचे।

    अल्पाहार में लालू प्रसाद के लिए दही, कतरनी चूड़ा के अलावा आलू-परवल की सब्जी, चना की घुघनी, मिठाई और जरदाहा के पेड़े का इंतजाम था। यह जिम्मेवारी महेश साह और रजनीकांत के जिम्मे थी।

    गेस्ट हाऊस परिसर में समर्थकों के लिए भी नाश्ते का प्रबंधन किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खैरवार, एसडीपीओ नूर मुस्तफा, जरमुंडी के डीएसपी अमोद नारायण सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मुस्तैद थे।