विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR पर प्रदीप यादव का बड़ा दावा: राहुल गांधी के विरोध से झारखंड में कटने से बचे एक करोड़ मतदाताओं के नाम

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:03 PM (IST)

Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मतदाताओं के ...और पढ़ें

SIR का कागज दिखाते कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और अन्य। (फोटो जागरण)

SIR का कागज दिखाते कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और अन्य। (फोटो जागरण)

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र बचाने के लिए आंदोलन जारी है, जबकि भाजपा चुनाव आयुक्त को बचाने में जुटी है।

यादव ने दावा किया कि यदि कांग्रेस विरोध की आवाज नहीं उठाती, तो झारखंड में एक करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम कट सकते थे। उन्होंने आशंका जताई कि एसआईआर के तहत अब भी 50 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा सकते हैं।

यादव ने कहा कि झारखंड के लोग गरीब - गुरबा ,आदिवासी पिछड़े हैं। उन्हें अपने कार्य से फुर्सत नहीं है, लेकिन जब राहुल गांधी ने पुरजोर विरोध किया तो अंतिम डेट एक्सटेंशन हुआ। इसके बाद भी 50 लाख लोग मतदाताओं का नाम काटने जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी को अनुचित लाभ पहुंचने के लिए एक साजिश की तहत वैसे मतदाताओं का नाम सूची से काटना चाहती है जो उनके मतदाता नहीं हैं। कांग्रेस चुनाव आयोग के तौर तरीकों और ज्ञानेश कुमार के पक्षपात पूर्ण रवैये के ख़िलाफ़ लगातार आवाज उठा रही है।

हमारी लड़ाई सिर्फ ज्ञानेश कुमार या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतला दहन तक नहीं है बल्कि हम वैसे सभी मतदाता जो सही वोटर हैं, उनके अधिकारों की लड़ाईलड़ रहे हैं। यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। जो अधिकार बाबा साहब अंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू ने दिया, उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

अंतिम दम तक इस लड़ाई को लड़ेंगे। एक सवाल के जवाव में विधायक ने कहा कि पूरा देश सच जान चुका है। कैसे चुनाव आयोग ने नियम कानून व संविधान को ताक पर रखकर काम किया है। जेन जी क्या देश के हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार है।

इस लड़ाई में विपक्ष ही क्या, हर किसी को आगे आना चाहिए। मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव महेश राम चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी, उपाध्यक्ष मनोज अंबष्ट, अरविंद कुमार, महबूब आलम, अरविंद सिंह व विवेक मंडल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- दुमका में 14 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, घर से 500 मीटर दूर झाड़ी में मिला शव; दुष्कर्म की आशंका

यह भी पढ़ें- झारखंड के बासुकीनाथ मंदिर में साल में 4 बार होती है नवरात्र, श्रद्धालु करते हैं 10 महाविद्याओं की उपासना