झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, दुमका में शोक की लहर
Hemant Soren Mother Rupi Soren Passes Away: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन की ...और पढ़ें

अपनी मां रूपी सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
HighLights
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन।
रांची के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, दुमका में शोक की लहर।
1999 में दुमका लोकसभा चुनाव लड़ा, परिवार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
डिजिटल डेस्क, दुमका। Jharkhand CM Mother Rupi Soren Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
रूपी सोरेन के निधन की खबर से सोरेन परिवार और झामुमो समर्थकों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही दुमका में शोक की लहर दाैड़ गई। रूपी सोरेन का दुमका की राजनीति से भी जुड़ाव रहा है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का दुमका राजनीतिक कर्म क्षेत्र रहा है। वे दुमका से आठ बार सांसद रहे। उनके राज्यसभा में जाने के बाद झामुमो ने 1999 के लोकसभा चनाव में रूपी सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाया था।
इस चुनाव में उन्हें भाजपा के बाबूलाल मरांडी से हार का सामना करना पड़ा था। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार रूपी सोरेन को 1,96,493 वोट मिले थे, जबकि बाबूलाल मरांडी को 2,01,141 वोट मिले थे।
शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान रूपी सोरेन ने परिवार की जिम्मेदारियां भी संभालीं। हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर में परिवार और बच्चों की देखभाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुमका विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विधायक रहे हैं। अभी हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन विधायक हैं। यहां रूपी सोरेन का हमेशा आना-जाना था।
यह भी पढ़ें- गिरिडीह में इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या, दुमका का था रहने वाला; कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
यह भी पढ़ें- एसकेएमयू की डॉ अमिता कुमारी को संताल इतिहास शोध के लिए लंदन में मिला अंतरराष्ट्रीय अनुदान
