Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JAC Class 12 Results 2023:दुमका के रिशू ने इंटर साइंस की टॉपर्स की लिस्ट में बनाई जगह, माता-पिता को दिया श्रेय

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 23 May 2023 07:05 PM (IST)

    JAC Class 12 Results 2023 दुमका के सरैयाहाट प्रखंड के रिशु कुमार ने इंटर साइंस में राज्य में दसवां स्थान हासिल कर दुमका का नाम रौशन किया है। रिशू को 4 ...और पढ़ें

    Hero Image
    इंटर विज्ञान में दुमका के रिशू को राज्य में दसवां स्थान

    जागरण संवाददाता, दुमका। JAC Class 12 Results 2023सरैयाहाट प्रखंड के रिशु कुमार ने इंटर साइंस में राज्य में दसवां स्थान हासिल कर दुमका का नाम रौशन किया है। रिशू को 468 अंक मिले हैं। रिशू को इंटर में मिली इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। बेटे के पूरे राज्य में टॉप-10 में जगह बनाने से घर में जश्न का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रशू देवघर में रहकर संकल्प ऐजुकेशन में में पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता ललन कुमार भगत की बाजार में किराना की दुकान है और मां नीलम देवी घर संभालती है। रिशू आयकर अधिकारी बनकर देश के लिए काम करना चाहता है।

    रशू का कहना है कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर रोज सात से आठ घंटे पढ़ता था। शुरू से ही आयकर के क्षेत्र में काम करने का मन बना लिया था। माता-पिता बेटे की इस सफलता से उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जिस तरह से पढ़ाई की, उन्हें विश्वास था कि बेटा राज्य नहीं तो जिला टॉपर जरूर बनेगा। बेटे ने सपने को सच कर दिखाया है।

    संयुक्त परिवार में रहने वाले रिशू का कहना है कि अगर किसी एक लक्ष्य को ध्यान में रखकर पढ़ाई की जाए तो सफलता से कोई नहीं रोक सकता है। संस्थान के शिक्षक के मार्गदर्शन और माता पिता के प्रोत्साहन की वजह से सफलता मिली है।