Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dumka Crime: दुमका में पहाड़िया लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

    दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लड़कों को गिरफ्तार किया है। युवती किसी ट्रक चालक के कहने पर काठीकुंड आई थी। उसी चालक के साथ मुख्य मार्ग पर आ रही थी तभी दरिंदगी हुई।

    By Anoop Kumar Srivastava Edited By: Krishna Parihar Updated: Tue, 26 Aug 2025 02:27 PM (IST)
    Hero Image
    दुमका में पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

    जागरण संवाददाता, दुमका। जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार की रात पांच युवकों ने पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती किसी ट्रक चालक के कहने पर काठीकुंड आई थी। उसी चालक के साथ बाइक से दूधिया गांव होते हुए मुख्य मार्ग पर आ रही थी। तभी दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उसके साथ गलत काम किया।

    जिस समय आरोपित चालक के साथ मारपीट कर रहे थे, तभी शोर सुनकर एक निजी होटल के मालिक ने टार्च जलाई। इस पर युवक भड़क गए और होटल में जाकर उसके मालिक से गाली गलौज किया।

    मालिक ने अपने कर्मियों को आवाज दी, तब तक सभी वहां से भाग गए। हालांकि पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं बता रही है। केवल घटना की पुष्टि की है।

    बेहद खास है पहाड़िया जनजाति

    पहाड़िया जनजाति झारखंड की एक प्रमुख आदिम जनजाति है। यह मुख्य रूप से संथाल परगना के साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा और दुमका जिलों में पाई जाती है।

    पहाड़िया जनजाति को तीन उपसमूहों में बांटा गया है- माल पहाड़िया, कुमारभाग पहाड़िया और सोरिया पहाड़िया। ये लोग पहाड़ों और जंगलों में रहते हैं, और पारंपरिक रूप से झूम खेती, शिकार और वन उत्पाद संग्रह पर निर्भर करते हैं।

    2011 की जनगणना के अनुसार, झारखंड में पहाड़िया आदिम जनजातियों की कुल जनसंख्या 81,828 है, जिसमें माल पहाड़िया की आबादी 46,222 और सोरिया पहाड़िया की आबादी 13,688 है।

    झारखंड में कुल 32 जनजातियां हैं, जिनकी कुल आबादी लगभग 86.45 लाख है, जो राज्य की कुल जनसंख्या का 26.2% है। संथाल एरिया में हाल के दिनों में पहाड़ियां युवती से ज्यादती के कई मामले आए हैं, जो चिंताजनक है।