Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नृत्य श्री प्रतिभा सम्मान से अलंकृत होगी दुमका की शालिनी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 05 Aug 2019 06:42 AM (IST)

    दुमका देवघर के विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान व योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होनेवाले कार्यक्रम में दुमका की शालिनी केशरी को नृत्य श्री प्रतिभा सम्मान की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष सह ओमसत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म ड्रामा एंड फाइन आ‌र्ट्स के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि नृत्य के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों संस्थाएं सालों से काम कर रही हैं। स्व. सत्यनारायण केशरी एवं स्व. ज्ञान देवी की पोती व स्व. अंजनी केशरी एवं पूनम केशरी की एकमात्र कन्या शालिनी का जन्म 17 अक्टूबर 1996 को दुमका में हुआ था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन माउंट एकेडमी से हुई। उसने एसकेपी विद्या विहार बांका से मैट्रिक की परीक्षा पास की।

    नृत्य श्री प्रतिभा सम्मान से अलंकृत होगी दुमका की शालिनी

    दुमका : देवघर के विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान व योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होनेवाले कार्यक्रम में दुमका की शालिनी केशरी को नृत्य श्री प्रतिभा सम्मान की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष सह ओमसत्यम इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आ‌र्ट्स के निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि नृत्य के क्षेत्र में कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों संस्थाएं सालों से काम कर रही हैं।

    स्व. सत्यनारायण केशरी एवं स्व. ज्ञान देवी की पोती व स्व. अंजनी केशरी एवं पूनम केशरी की एकमात्र कन्या शालिनी का जन्म 17 अक्टूबर, 1996 को दुमका में हुआ था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा ग्रीन माउंट एकेडमी से हुई। उसने एसकेपी विद्या विहार, बांका से मैट्रिक की परीक्षा पास की। रानीश्वर के एमजी इंटर कॉलेज से इंटर पास किया और अभी वह सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय से बी.ए. कर रही है। उसकी नृत्य के प्रति जागरूकता वर्ग नर्सरी में ही नृत्य प्रशिक्षक सुहास राय की छत्रछाया से आई थी। वह नृत्य गुरु संजीव परिहस्त से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। दुमका के अलावा उसने बाहर से भी कई पुरस्कार जीते। तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुरस्कार की प्राप्ति एवं बिरजू महाराज के कार्यशाला में अपनी भागीदारी निभाना शालिनी के सबसे अधिक यादगार क्षण है। वह कत्थक के साथ बॉलीवुड नृत्य में भी पारंगत है। फुर्सत के समय वह सोती है। हाल में ही शालिनी ने डीएलएड की डिग्री हासिल की। शालिनी अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी मम्मी और भैया शानू केशरी को देती है।