Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर 12 करोड़ की लागत से बनेगा भुरभुरी पुल

    दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर भुरभुरी नदी पर 12 करोड़ की लागत से नया पुल का निर्माण होगा।

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 23 Oct 2021 09:37 PM (IST)
    Hero Image
    दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर 12 करोड़ की लागत से बनेगा भुरभुरी पुल

    दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर भुरभुरी नदी पर 12 करोड़ की लागत से नया पुल का निर्माण होगा। शनिवार को इस योजना का शिलान्यास जामा की झामुमो विधायक सीता सोरेन ने किया। पुल का निर्माण कार्य राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी कराएगी।

    इस मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि पुराना पुल के जर्जर होने के बाद तकरीबन डेढ़ साल बाद नए सिरे से पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। कहा कि तकरीबन 32 लाख रुपए खर्च कर पुराने पुल की मरम्मत का काम कराया गया था, लेकिन बात नहीं बनीं। कहा कि पुल निर्माण के गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। यह वर्ष नियुक्ति का है। दिसंबर तक बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएगी। सरकार फूलो झानो योजना के तहत रोजगार देकर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य कर रही है। इस दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में विधायक सीता सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना एक सामाजिक संस्था है। इसका गठन सामाजिक कार्याें के लिए किया गया है। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भविष्य के बारे में कुछ भी निश्चित नहीं होता है। मेरी बेटियां राजनीति में आ सकती हैं इससे इन्कार नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने ने कहा कि लगभग 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। पुल की लंबाई 124.84 मीटर है। गर्डर की संख्या 20 होगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में डायवर्सन का कार्य किया जाएगा जो जनवरी 2022 तक पूरा करा लिया जाएगा। इसके उपरांत क्षतिग्रस्त पुल को तोड़ कर उसी जगह पर नया पुल का निर्माण कराया जायेगा। दो वर्ष में पुल बनकर तैयार होगा।

    -----------------------

    घायल कार्यकर्ता से मिलने पहुंचीं विधायक

    कुछ दिन पूर्व दुर्घटना में घायल पिपरा गांव के ग्राम प्रधान सह झामुमो के पंचायत अध्यक्ष प्रेमनाम कुंवर का हाल चाल जानने उनके घर पहुंचीं। मुलाकात के उपरांत लगवन गांव में आयोजित कार्यकर्ता की बैठक में भी शामिल हुईं। ग्रामीणों के समस्याओं से रूबरू होते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया। शिलान्यास के मौके पर जरमुंडी के एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, राजवीर कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर जगदीप सिंह, अशोक कुमार, राकेश चौधरी, उमाशंकर चौबे, प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, सचिव सत्तार खान, चंद्रकांत मंडल, बाबुल यादव, सुरेन्द्र यादव, चंपा देवी झुनू सिंह,, राखिसल मुर्म, संतोष हांसदा, बिजल यादव समेत कई मौजूद थे।