विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को कुदाल से मार डाला, बहन लहूलुहान; दुमका पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:47 PM (IST)

Dumka News: एक बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी मां की कुदाल से हमला कर हत्या ...और पढ़ें

राजेश टुडू को पुलिस ने किया गिरफ्तार। (एआइ फोटो)

राजेश टुडू को पुलिस ने किया गिरफ्तार। (एआइ फोटो)

जागरण संवाददाता, दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र के जरवाडीह गांव में शनिवार देर शाम शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी मां और बहन पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां इलाज के दौरान रात में 55 वर्षीय महादी मरांडी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी कविता मरांडी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतका के पति गोविंद टुडू के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित बेटे 26 वर्षीय राजेश टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, राजेश शराब का आदी है। वह आए दिन अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगता था। शनिवार की शाम भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और मां से पैसे मांगने लगा। मां ने पैसे देने से इनकार किया तो वह गुस्से में आ गया और कुदाल से उनके सिर पर हमला कर दिया।

मां को बचाने के लिए बहन कविता मरांडी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपित ने उस पर भी कुदाल से हमला कर घायल कर दिया।

हमले के दौरान शोर सुनकर पिता गोविंद टुडू की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को जुटाया। ग्रामीणों को आता देख राजेश ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गोविंद टुडू ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल पत्नी महादी मरांडी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बेटी कविता मरांडी की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसका वर्धमान में इलाज चल रहा है।

पिता ने आरोप लगाया कि बेटे के हमले के कारण ही उनकी पत्नी की जान गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- ग्लोबल हुआ छठ का महापर्व, दुमका के बांस से बने सूप-डाला की देशभर में बढ़ी मांग

यह भी पढ़ें- काली पूजा की रात किसी घर नहीं बनता चावल: झारखंड के मलूटी गांव में 'लुची-माछेर झोल' की है अनोखी परंपरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।