विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुमका में आपसी विवाद में खूनी वार, सिर पर लाठी की चोट से पड़ोसी की मौत; ग्रामीणों ने आरोपित को पेड़ से बांधा

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:17 PM (IST)

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले में आपसी विवाद के चलते एक पड़ोसी ने दूसरे की लाठी से मारकर हत्या ...और पढ़ें

पड़ोसी की हत्या के आरोपित को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा। (फोटो जागरण)

पड़ोसी की हत्या के आरोपित को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. दुमका में आपसी विवाद में पड़ोसी की लाठी से हत्या।

  2. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांधा, फिर पुलिस को सौंपा।

  3. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

संवाद सहयोगी, मसलिया (दुमका)। झारखंड के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के झुनको गांव में रविवार को आपसी विवाद में पड़ोस के रूबीशल सोरेन ने सुनील मुर्मू के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। चोट गहरी होने की वजह से एक ही वार में सुनील की मौत हो गई।

Dumka Murder Case

हादसे के बाद गांके लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे आरोपित को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह करीब 11 बजे झुनको गांव का सुनील मुर्मू और रूबीशल सोरेन बैठकर बात कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

बात इतनी बढ़ गई कि रूबीशल ने सुनील मुर्मू के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। माथे पर लाठी लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होने के बाद गिर गया। हमले की जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुनील की मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे रुवीशल को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पेड़ से बांध दिया। सूचना पर मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में लेकर घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपित ने स्वीकार किया कि वह सुनील को मारना नहीं चाहता था।

गुस्से की वजह से एक ही लाठी मारी, लेकिन लाठी गलत जगह लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को साैंप दिया गया। मृतक बेटों और एक बेटी का पिता था।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण व स्वजनों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जाएगा। विवाद किस बात को लेकर यह जानने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- SIR पर प्रदीप यादव का बड़ा दावा: राहुल गांधी के विरोध से झारखंड में कटने से बचे एक करोड़ मतदाताओं के नाम

यह भी पढ़ें- देशी शराब बेचने वाली महिला बनी बदलाव की 'सरिता', दुमका में 36 से अधिक महिलाओं की सवांरी जिंदगी