Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्थर का जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने वाला गिरफ्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 05:20 PM (IST)

    शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने पत्थर का ...और पढ़ें

    Hero Image
    पत्थर का जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने वाला गिरफ्तार

    पत्थर का जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने वाला गिरफ्तार

    संवाद सहयोगी, शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने पत्थर का अवैध खनन करने और पुलिस के कब्जे से ट्रैक्टर लेकर भागने वाले कुलकुलीडंगाल के चुनका उर्फ हुजूर टुडृ को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस को उसकी 2014 से तलाश थी। उसके खिलाफ शिकारीपाड़ा थाना में तीन मामले दर्ज हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रात को सूचना मिली कि आरोपित अपने घर आया हुआ है। रात को ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि आरोपित पर तीन मामले दर्ज है। 23 जुलाई 14 को उसके खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया था। सात जनवरी व पांच मई को अवैध खनन के साथ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। सात जनवरी को पुलिस ने अवैध पत्थर से लदा ट्रैक्टर जब्त किया था। पुलिस वाहन को थाना लेकर आ रही थी। रास्ते में उसने ग्रामीणों के साथ वाहन को रोक लिया और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जब्त वाहन को छुड़ा लिया था। लंबे समय से उसकी तलाश चल रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। गुप्त सूचना पर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया।