दुमका के मार्शल ने जीती 20 किसी साइकिल दौड़
साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता

दुमका के मार्शल ने जीती 20 किसी साइकिल दौड़
संवाद सूत्र गोपीकांदर : तलवा स्टार सिटी क्लब की ओर से रविवार को 18 किलोमीटर लंबी साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ खरौनी बाजार स्थित फुटबाल मैदान से तलवा तक हुई। जिसमें प्रथम स्थान मार्शल हांसदा और द्वितीय स्थान पाकुड़ के हाबिबुल शेख को मिला। आयोजन समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र टुडू ने बताया कि हर साल दौड़ मार्च के पहले सप्ताह में होती है। दौड़ में करीब 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता को रेंजर साइकिल और उपविजेता को एंड्रायड मोबाइल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सचिव विष्णू, कोषाध्यक्ष रूबास टुडू, सिरीचांद सोरेन, तपन ठाकुर आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।