मसानजोर डैम को लेकर झारखंड और बंगाल के बीच क्यों मचा है बवाल, जानें यहां
झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को पहले एकरारनामा का डीड दिखाए फिर मसानजोर डैम पर स्वामित्व जताए।
दुमका, जेएनएन। मसानजोर डैम पर इन दिनों झारखंड और पश्चिम बंगाल आमने-सामने है। रविवार को झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को पहले एकरारनामा का डीड दिखाए फिर स्वामित्व जताए। उन्होंने कहा कि डैम पर निगाह डालने वालों की आंख निकाल लेंगे। पश्चिम बंगाल सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि डीड की मियाद फेल हो चुकी है। इसलिए पश्चिम बंगाल की सरकार अपनी हद में रहे। पश्चिम बंगाल सरकार डैम पर सरकारी रंग के बजाए कोई भी रंग से रंग रोगन करे तो आपत्ति नहीं होगी। दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग रोगन के कार्य पर आपत्ति जताई थी और काम बंद करा दिया था।
झारखंड की समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने बंगाल सरकार पर निशाना साधा।
डैम को लेकर इसलिए है विवाद
लुईस मरांडी का कहना है कि मसानजोर डैम झारखंड में है लेकिन इसका फायदा पश्चिम बंगाल के लोग उठा रहे हैं। पश्चिम बंगाल ने इसका रंग रोगन अपनी पसंद से कराया है। ये बात स्थानीय लोगों को नहीं पसंद आ रही है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
पक्षिम बंगाल की ओर से झारखंड की सड़क के बीच मसानजोर के झाझा पाड़ा के सड़क पर पर्यटकों को रिझाने के लिए वेलकम बोर्ड लगाया गया है, जिसमे पश्चिम बंगाल की और से वेलकम टू मसानजोर डेम वेस्ट बंगाल लिखाया गया है।
भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हुए।
रंग-रोगन का काम बंद कराया
झारखंड की समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी की विधानसभा क्षेत्र मसानजोर में लगाया गया बोर्ड और रंग रोगन का काम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने बंद करा दिया है और वेलकम बोर्ड पर झारखंड का नाम लिख दिया गया है। इसके बाद मसानजोर डेम को लेकर विवाद शुरू हो गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
काम बंद कराने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के सिंचाई महकमा के एसडीओ ने मसानजोर थाना में सनहा दर्ज कराया है। यहां लगाए गए वेलकम गेट पर पश्चिम बंगाल सरकार के लोगो लगाने का भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। इस विरोध पर भी पश्चिम बंगाल की पुलिस ने आकर गेट पर पश्चिम बंगाल सरकार का लोगो लगाने की कार्रवाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।