विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद दुर्लभ राजयोग, ज्वेलरी मार्केट में खनक

Published: Mon, 28 Apr 2025 08:19 PM (IST)

इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन 100 साल बाद दुर्लभ राजयोग बन रहा है जिससे ...और पढ़ें

अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद दुर्लभ राजयोग, ज्वेलरी मार्केट में खनक
अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद दुर्लभ राजयोग, ज्वेलरी मार्केट में खनक

HighLights

  1. 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया
  2. 100 साल बाद दुर्लभ राजयोग
  3. इस दिन सोना खरीदना शुभ

संवाददाता जागरण, दुमका। इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। बासुकीनाथ के पुरोहित कुंदन झा कहते हैं कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ है। तृतीया तिथि का प्रवेश 29 अप्रैल की रात 8:12 बजे से होगा और 30 अप्रैल को संध्या 6:00 बजे तक तृतीया तिथि प्रभावी रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अक्षय तृतीया पर एक दुर्लभ राजयोग का निर्माण हो रहा है जो लगभग 100 वर्षों बाद बन रहा है। अक्षय तृतीया को गजकेशरी राजयोग, राजयोग, रवि योग, चतुग्रही योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि एवं शोभन योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं।

यह दुर्लभ संयोग आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के योग बना रहे हैं।कहा अक्षय तृतीय पर मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है।

इस दिन सोना खरीदना है शुभ

कुंदन झा कहते हैं कि अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी के आभूषण, पीतल-कांसे के बर्तन, नया वाहन, भूमि खरीदना इस दिन शुभ माना गया है। कहा कि इस दिन सोना व अन्य महंगी वस्तुएं खरीदने को अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि महंगी वस्तुएं खरीदना संभव न हो तो मिट्टी के बर्तन जैसे मिट्टी के कुल्हड़, दीपक या अन्य बर्तन खरीदना भी शुभ फलदायक माना गया है।

उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया को नए कार्यों की शुरुआत, निवेश, विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ तिथि माना जाता है। इस दिन किए गए शुभ कार्य अक्षय फल प्रदान करते हैं।

कुंदन झा कहते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से अक्षय पुण्य और फल की प्राप्ति होती है।

यह है सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

इस दिन गंगा स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 बजे से ही शुरु है। इस दिन सोने-चांदी की खरीदारी के लिए शुभ और अक्षय फल प्रदान करने वाला होता है।

दुमका का आभूषण बाजार सज-धज कर तैयार

अक्षय तृतीया को लेकर आभूषण का बाजार सज-धज कर तैयार है। इस वर्ष भी दुमका का तनिष्क शोरूम अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए विशेष आफर के साथ मैथिली कलेक्शन को बाजार में उतारा है। इस बार अक्षय तृतीया पर मैथिली कलेक्शन के संग ग्राहकों को सोने की ज्वेलरी के बनवाई के शुल्क पर एवं हीरे के आभूषण के मूल्यों पर 20 प्रतिशत तक छूट देने का एलान किया है।

इसके अलावा 100 प्रतिशत एक्सचेंज मूल्य किसी सोने के आभूषणों के वजन पर 101 रुपये प्रति ग्राम छूट भी आभूषण से खरीदे गए पुराने सोना में देने का एलान किया है।

इधर, दुमका के प्रसिद्ध आभूषण ज्वेलर्स के बबलू वर्मा कहते हैं कि अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में उत्साह तो है, लेकिन सोना के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव से ग्राहकों में असमंजस भी कायम है। कहा कि दुमका के बाजार में अभी 22 कैरेट सोना का भाव 91500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने की बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए तनिष्क ने अक्षय तृतीया पर ऑफर के साथ गोल्ड रेट प्रोटेक्शन की भी सहूलियत अपने ग्राहकों को दे रही है। गोल्ड रेट प्रोटेक्शन के तहत ग्राहक एडवांस में बुकिंग करा सकते हैं। इससे सोने के भाव बढ़ने पर भी ग्राहक सुरक्षित रह पाएंगे। यह 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। तनिष्क शोरूम में उन्नत गोल्ड स्टैंडर्ड नियमों का भी पालन किया जा रहा है। - सुबोध सिंह, स्टोर प्रबंधक, तनिष्क दुमका

अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में उत्साह है। इस मौके पर सोना व अन्य आभूषण खरीदने की परंपरा है। इस दिन सोना क्रय करना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि बाजार में रौनक है। उम्मीद है कि ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। सबसे अहम कड़ी सोना के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। - बबलू वर्मा, आभूषण ज्वेलर्स, दुमका

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: सोना सिर्फ धातु नहीं... धर्म, परंपरा और पारस्परिक प्रेम को परिभाषित करने वाला तत्व; संस्कृति से है जुड़ाव

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: इस अक्षय तृतीया अपनी हथेलियों पर रचाएं 5 झटपट बनने वाले Mehndi Designs