विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshaya Tritiya 2025: इस अक्षय तृतीया अपनी हथेलियों पर रचाएं 5 झटपट बनने वाले Mehndi Designs

Published: Mon, 28 Apr 2025 05:12 PM (IST)

जब बात त्योहारों की आती है तो महिलाओं के लिए मेहंदी का अपना ही महत्व है। अगर आप भी इस ...और पढ़ें

Akshaya Tritiya 2025 Mehndi Designs: अक्षय तृतीया पर हाथों की रौनक बढ़ाएंगे 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Image: Instagram)
Akshaya Tritiya 2025 Mehndi Designs: अक्षय तृतीया पर हाथों की रौनक बढ़ाएंगे 5 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन (Image: Instagram)

HighLights

  1. अक्षय तृतीया एक ऐसा त्योहार है जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक है।
  2. त्योहार के इस खास मौके पर आप हाथों पर शगुन की मेहंदी लगा सकती हैं।
  3. अक्षय तृतीया पर हाथों की रौनक बढ़ाने के लिए मेहंदी के 5 डिजाइन एकदम बेस्ट हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया हिंदू कैलेंडर के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। यह दिन न केवल एक धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह खास दिन नए कार्यों की शुरुआत और खरीदारी के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में, महिलाएं अपने हाथों पर शगुन की मेहंदी भी जरूर लगाती हैं और अगर आप भी इसके कुछ सिंपल और खूबसूरत डिजाइन (Quick Mehndi Designs) इंटरनेट पर सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर अपनी हथेलियों पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइन रचाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 झटपट बनने वाले मेहंदी डिजाइन्स (Akshaya Tritiya 2025 Mehndi Designs), जिन्हें आप घर पर ही आसानी से लगा सकती हैं।

अक्षय तृतीया स्पेशल मेहंदी डिजाइन-1

अगर आप चाहते हैं कि आपका मेहंदी डिजाइन न केवल खूबसूरत हो बल्कि इसे जल्दी भी तैयार किया जा सके, तो फुल फ्लावर डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस डिजाइन में बड़ी और छोटी फूलों की छवियां उकेरी जाती हैं, जो हाथ की अंगुलियों से लेकर हथेली तक जाती हैं। यह डिजाइन देखने में बहुत सुंदर लगता है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार सादगी से लेकर थोड़ा बारीक भी बना सकती हैं।

कैसे बनाएं:

  • सबसे पहले अंगूठे और मध्यमा अंगुली पर एक बड़ा फूल डिजाइन बनाएं।
  • फिर हथेली के बीच में छोटे-छोटे फूल जोड़ें।
  • हाथ की उंगलियों में बारीक रेखाएं और पैटर्न बनाकर इसे पूरा करें।

अक्षय तृतीया स्पेशल मेहंदी डिजाइन-2

मंडला मेहंदी डिजाइन प्राचीन भारतीय कला का हिस्सा है। इस डिजाइन में एक सर्कल के भीतर छोटी-छोटी रेखाओं को जोड़कर एक आकर्षक पैटर्न तैयार किया जाता है। खास बात है कि यह डिजाइन खासतौर से हाथ के बीच में अच्छे से बैठता है और इसे बनाने में भी बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है।

कैसे बनाएं:

  • हाथ की मध्य स्थिति में एक बड़ा गोल डिजाइन बनाएं।
  • उसके आसपास छोटे सर्कल, त्रिकोण और रेखाओं को आपस में जोड़ें।
  • उंगलियों पर भी छोटे छोटे मंडल्स बनाएं ताकि पूरे हाथ में संतुलन बना रहे।

यह भी पढ़ें- इन 5 Skincare Tips से पाएं ऐसी Korean Glass Skin, जिसे देखकर सब पूछेंगे आपका 'ब्यूटी रूटीन'

अक्षय तृतीया स्पेशल मेहंदी डिजाइन-3

यह मेहंदी डिजाइन उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिन्हें मेहंदी से ज्यादा भरा हुआ हाथ नहीं चाहिए, लेकिन फिर भी कुछ आकर्षक चाहिए। जाली डिजाइन में छोटे-छोटे जाल होते हैं, जो हाथ की अंगुलियों और हथेली पर खूबसूरती से फैलते हैं। यह डिजाइन हल्का और खूबसूरत होता है और इसे जल्दी तैयार किया जा सकता है।

कैसे बनाएं:

  • उंगलियों के चारों ओर जाली के पैटर्न को बनाएं।
  • हथेली के बीच में कुछ छोटे-छोटे फूल और मोती का डिजाइन जोड़ें।
  • इस डिजाइन में आप अपनी पसंद के अनुसार पैटर्न बदल सकती हैं।

अक्षय तृतीया स्पेशल मेहंदी डिजाइन-4

अगर आप कुछ पारंपरिक और साथ ही मॉडर्न डिजाइन चाहती हैं, तो गोथिक फ्लावर एंड लीफ मेहंदी डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें फूलों के साथ-साथ पत्तियों के डिजाइन भी जोड़े जाते हैं, जो हाथों को एक सुंदर और अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और यह देखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है।

कैसे बनाएं:

  • हथेली के मध्य में एक बड़ा फूल डिजाइन करें।
  • उसके चारों ओर छोटी पत्तियां और रेखाएं जोड़ें।
  • उंगलियों पर छोटे-छोटे फूल और पत्तियां जोड़ें ताकि डिजाइन पूरा हो जाए।

अक्षय तृतीया स्पेशल मेहंदी डिजाइन-5

अगर आप कुछ अलग और यूनिक चाहती हैं तो ट्राइबल मेहंदी डिजाइन पर विचार कर सकती हैं। इसमें विशेष रूप से रेखाओं और ट्राइबल पैटर्न का यूज किया जाता है। यह डिजाइन काफी ट्रेडिशनल और आकर्षक लुक देता है और इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन नजीजे शानदार होते हैं।

कैसे बनाएं:

  • हाथ की उंगलियों में छोटे-छोटे zig-zag पैटर्न बनाएं।
  • हथेली में बारीक रेखाओं का यूज करें और बीच में एक बड़ा ट्राइबल पैटर्न बनाएं।

यह भी पढ़ें- महंगे ब्रांड्स से क्यों खरीदना जब घर पर ही बन सकता है Organic Kajal? नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड