वाहो-वाहो गोबिद सिंह आपे गुरु चेला..
धनबाद वाहो प्रगटियो मर्द अगंबड़ा वरियाम अकेला। वाहो-वाहो गोबिद सिंह आपे गुरु चेला..। सिख धर्मवालंबियों के दसवें गुरु सरबंसदानी श्री गुरु गोबिद सिंह का 354वां प्रकाश दिहाड़ा (प्रकाशोत्सव) बुधवार को संसार सहित कोलफील्ड में श्रद्धाभाव व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

धनबाद : वाहो प्रगटियो मर्द अगंबड़ा वरियाम अकेला। वाहो-वाहो गोबिद सिंह आपे गुरु चेला..। सिख धर्मवालंबियों के दसवें गुरु सरबंसदानी श्री गुरु गोबिद सिंह का 354वां प्रकाश दिहाड़ा (प्रकाशोत्सव) बुधवार को संसार सहित कोलफील्ड में श्रद्धाभाव व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अवतार दिवस को लेकर विशेष तैयारियां की है। कोयलांचल की सिख संगत यहां दोनों वेला सजने वाले विशेष दीवान में श्री गुरुग्रंथ साहिब के सन्मुख नतमस्तक होगी। प्रकाशोत्सव को लेकर बड़ा गुरुद्वारा को आकर्षक विद्युत सज्जा कर रोशनी से नहलाया गया है। वहीं फूलों से भी आकर्षक सजावट की गई है। देर रात तक प्रबंधक कमेटी के सदस्य राजेंद्र सिंह चाहल, तेजपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह टॉक, तीर्थ सिंह, गुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, दरबारा सिंह, गुरचरण सिंह माजा, दिलजॉन सिंह, देवेंद्र सिंह गिल, सतपाल सिंह ब्रोका, राजेंद्र सिंह समेत स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा तैयारियों को अंतिम रूप देने में सेवा भावना से जुटे रहे। :: आएंगे पंथ प्रसिद्ध कवि, गुरु इतिहास से कराएंगे रूबरू
प्रधान तेजपाल सिंह ने बताया कि गुरु की गोद में संगत गुरवाणी के उपदेश व गुरुओं के इतिहास से रूबरू होगी। एक जनवरी से चल रहे श्री सहिज पाठ की समाप्ति बुधवार सुबह होगी। साढ़े 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक गुरुद्वारा ग्राउंड में विशेष समागम सजेंगे। इसी दिन शाम सोदर रहिरास साहिब के पाठ की समाप्ति के उपरांत रात साढ़े नौ बजे तक विशेष समागम उपरांत जगत की भलाई के लिए विशेष अरदास होगी। उन्होंने कहा कि गुरु जी के अवतार दिहाड़े पर कोलफील्ड की संगत को निहाल करने के लिए पंथ प्रसिद्ध कवि अवतार सिंह तारी, बलबीर सिंह कमल संगत को गुरु उपदेशों से निहाल करेंगे। हजूरी रागी दविद्र सिंह निरोल, स्थानीय बच्चे भी संगत को अल्लाही वाणी से गुरु चरणों से जोड़ेंगे। दोनों वेला संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना की गाइडलाइन पर भी विशेष सावधानी बरती जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।