Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HDFC Bank से महिलाओं ने लिया था ग्रुप लोन, ईएमआइ के 10 लाख रुपये लेकर भागा कलेक्शन एजेंट

    By Deepak Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 08:43 AM (IST)

    सरायढेला इलाके की महिलाओं के ग्रुप लोन का 10 लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक का कलेक्शन एजेंट फरार हो गया है। मामले की शिकायत महिलाओं ने सरायढेला थाना में की है। कलेक्शन एजेंट का नाम सिद्धार्थ है। वह सरायढेला शाखा में कार्यरत बताया जाता है।

    Hero Image
    पुलिस इस मामले में आरोपितों की तलाश में जुटी है।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: सरायढेला इलाके की महिलाओं के ग्रुप लोन का 10 लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक का कलेक्शन एजेंट फरार हो गया है। मामले की शिकायत महिलाओं ने सरायढेला थाना में की है। कलेक्शन एजेंट का नाम सिद्धार्थ है। वह सरायढेला शाखा में कार्यरत बताया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस इस मामले में आरोपितों की तलाश में जुटी है। इस बाबत पुलिस ने इस कांड में संलिप्त एक महिला सरिता देवी के पति से पूछताछ की है। हालांकि बैंककर्मी का पता नहीं चल पा रहा है। नूतनडीह की रहने वाली ज्योति नामक महिला ने इसकी शिकायत की है। बताया जा रहा है कि नूतनडीह की ही रहने वाली महिला सरिता देवी ने इलाके की लगभग 50 महिलाओं को एचडीएफसी बैंक से ग्रुप लोन दिलवाया था। लोन एक वर्ष पहले दिया गया था। महिलाएं प्रत्येक माह अपना लोन का पैसा सरिता देवी के हाथ में दे रही थीं। सरिता देवी वह पैसा कलेक्शन एजेंट सिद्धार्थ को दे रही थी, मगर उस पैसे से लोन नहीं चुकाया गया।

    शुक्रवार को जब बैंक के कर्मी इन महिलाओं के घर लोन वसूलने पहुंचे तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई। इसके बाद महिलाओं ने बैंक जाकर इस संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि उनके लोन का पैसा जमा ही नहीं हुआ है। इसके बाद महिलाएं सरायढेला थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत में सरिता देवी और सिद्धार्थ दोनों का नाम शामिल है।

    पहले भी इलाके में चलता रहा है ग्रुप लोन

    नूतनडीह मोहल्ले में पूर्व से ही ग्रुप लोन लेने की प्रक्रिया चलती रही है। मोहल्ले की कई महिलाएं ग्रुप लोन लेकर अपना काम चलाती रही हैं। इसको लेकर पहले भी विवाद हुआ है। महिलाओं का विवाद थाना भी पहुंचा है। हालांकि सरिता देवी के नाम से यह पहला विवाद है। इधर सरिता देवी मामला सामने आने के बाद से गायब है। मामले में सरायढेला थाना प्रभारी वीर कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।